8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ दिनों का मेहमान मानसून, बांधों में आया महज 44 फीसदी पानी

अभी तक 369 बांध खाली पडे, पिछले साल अभी तक 62 फीसदी पानी की आवक हुई थी, बीसलपुर की हालत खराब

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vijay Sharma

Aug 21, 2018

123

कुछ दिनों का मेहमान मानसून, बांधों में आया महज 44 फीसदी पानी

जयपुर। प्रदेश के बांधों की स्थिति चिंताजनक है। देरी और धीमी गति से आए मानसून से राज्य के बांधों में पानी की आवक रोक दी है। हैरानी वाली बात है कि अभी तक प्रदेश के बांधों में महज 44 फीसदी पानी की आवक हुई है। यानी बांधों में 56 फीसदी पानी की और जरूरत है।
इधर बारिश की स्थिति पर गौर किया जाए तो अगस्त माह को खत्म होने में 12 दिन और शेष है। इसी के साथ मानसून की गति और भी धीमी हो जाएगी। हालांकि सितंबर तक मानसून रहेगा। यानी बारिश का दौर अब कुछ दिन और चलेगा। इन हालातों में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बांधों में 50 फीसदी पानी की आवक भी नहीं हो पाएगी। जलसंसाधन विभाग की ओर से जारी आंकडें चौंकाने वाले है। प्रदेश में कुल 831 बांध है, जिनमें से अभी तक 55 बांध ऐसे हैं, जो पूरे भर पाए हैं। ऐसे में 369 बांध तो पूरे खाली पडे हैं। इसके अलावा 407 बांध ऐसे हैं, जो आंशिक रूप से भर पाए हैं। पिछली साल से अगर बांधों के भराव क्षमता की तुलना करें तो इस साल 17 फीसदी पानी की आवक कम हुई है। 2017 की स्थिति पर गौर करें तो अभी तक 62 फीसदी पानी बांधों में आया था।

कोटा संभाग के बांधों में अच्छी आवक
इधर संभाग स्तर पर बांधों की स्थिति की बात करें तो हालत और भी खराब है। कोटा संभाग ही ऐसा है जो पिछले साल के आंकडों को छू पाया है। पिछली साल जहां 2017 में बांधों में 56 फीसदी पानी की आवक हुई थी। वहीं इस बार अभी तक 56 फीसदी से अधिक पानी बांधों में आ गया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर संभाग में पानी की आवक कम हुई है।

बीसलपुर में 21 फीसदी पानी
जयपुर की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध की स्थिति बहुत खराब है। अभी तक महज 21 फीसदी बांध ही भर पाया है। जबकि पिछली साल यह बांध अभी तक 65 फीसदी भर चुका था। ऐसे में बांध में पानी की कम राजधानी के लिए चिंता का विषय है।

यह है इस साल राज्य के बांधों की स्थिति
कुल बांध : 831
पूर्णभराव क्षमता : 12902.45
वर्तमान भराव : 5795.26
भराव प्रतिशत : 44.92%

2017 में बांधों की स्थिति
पूर्णभराव क्षमता : 12902.45
वर्तमान भराव : 8099.13
पानी प्रतिशत : 62.77%

यह है बांधों में पानी की आवक
831 बांध है कुल राज्य में
369 बांध खाली पडे हैं
407 बांध आंशिक भरे हैं
55 बांध पूरे भरे हैं

हर संभाग में बांधों में पानी कम
जयपुर : 282 बांध
पूर्णभराव : 3003.97
वर्तमान भराव : 509.21
2018 प्रतिशत : 17.0%
2017 में भराव : 945.76
प्रतिशत : 31.5%

जोधपुर : 142 बांध
पूर्णभराव क्षमता : 1048.67
वर्तमान भराव : 134.0
2018 प्रतिशत : 12.8%
2017 में भराव : 679.55
प्रतिशत : 64.8%

कोटा : 142 बांध
पूर्णभराव क्षमता : 1297.78
वर्तमान भराव : 735.40
प्रतिशत : 56.7%
2017 में भराव : 726.71
प्रतिशत : 56.0%

उदयपुर 265 बांध
पूर्णभराव क्षमता : 7552.02
वर्तमान भराव : 4416.58
प्रतिशत : 58.5%
2017 में भराव : 5747.12
प्रतिशत : 76.1%


इन बांधों पर संकट गहराया
बांध भराव2018 भराव 2017
बीसलपुर 21.56% 65.60
जवाई डेम 32.86 91.00
राजसमंद 33.12% 77.58
जाखम डेम 47.12% 100

यह है क्षमता के अनुसार अलग—अलग बांधों की स्थिति
राजस्थान में वृहत 22 बांधों की भराव क्षमता
पूर्णभराव : 8232.6
वर्तमान भराव : 4524.72
प्रतिशत : 54


4.25 एमक्यूएस से अधिक भराव क्षमता वाले मध्यम और लघु 262 बांध
पूर्णभराव : 3688.75
वर्तमान भराव : 1076.54
प्रतिशत : 29.18%

4.25 एमक्यूएस से कम भराव क्षमता वाले कुल 547 बांध
पूर्णभराव : 981.65
वर्तमान भराव : 194.01
प्रतिशत : 19.76%

आंकडे एमक्यूएस में जल संसाधन विभाग के अनुसार 16 अगस्त 2018 तक