
12 hours duty from fire brigade staff, non-observance of instructions
बीकानेर . नगर निगम की ओर से दी जा रही अग्निशमन सेवाओं का शुल्क बढऩे के आसार हैं। निगम की साधारण सभा के दौरान नई दरें प्रस्तावित की गई हैं, अगर वे लागू हो जाती हैं तो आग बुझाने के लिए आमजन को अपनी जेब हल्की करनी होगी।
वहीं अग्निशमन सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेने, जल परिवहन व छिड़काव के लिए फायर ब्रिगेड के उपयोग, मेला, ट्रेड फेयर, प्रदर्शनी के लिए अग्निशमन सुरक्षा निरीक्षण शुल्क व दमकल जाप्ता शुल्क आदि अग्निशमन सेवाओं के वर्तमान शुल्क को बढ़ाया गया है। हालांकि बढ़ा हुआ शुल्क अभी प्रभावी नहीं हुआ है, मगर यह तय हो गया है कि अग्निशमन सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी।
ये हैं प्रस्तावित दरें
नगर निगम की ओर से अग्निशमन प्रमाण-पत्र के लिए वर्तमान दर को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने, प्रति वाहन जल शुल्क जल परिवहन, छिड़काव आदि की दर 1000 हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए, अग्निशमन प्रमाण-पत्र 15 मीटर से अधिक ऊंचे अथवा एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल से अधिक के भवन पर 1000 हजार से बढ़ाकर 5000 हजार रुपए,
अग्निशमन प्रमाण-पत्र 15 मीटर से कम अथवा एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल से कम के भवन पर एक हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए, मेला, ट्रेड फेयर, प्रदर्शनी के लिए अग्निशमन सुरक्षा निरीक्षण शुल्क एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपए, दमकल जाप्ता शुल्क एक हजार से बढ़ाकर प्रारम्भिक छह घण्टे के लिए पांच हजार रुपए व इसके पश्चात 24 घण्टे के लिए सात हजार रुपए करना प्रस्तावित किया गया है।
हर किमी पर 10 रुपए अधिक
नगरीय सीमा क्षेत्र से बाहर घटित होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के लिए निगम के दमकल वाहनों की दरें भी बढ़ानी प्रस्तावित की गई हैं। नगरीय सीमा से बाहर दमकल सेवा के लिए वर्तमान में 20 रुपए प्रति किमी दर है। इसकी जगह अब 30 रुपए प्रति किमी प्रस्तावित की गई है।
व्यवसाय नहीं सेवा है
अग्निशमन सेवाओं के शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी अनुचित है। यह सेवा कार्य है कोई व्यवसाय नहीं है। निगम प्रशासन और समिति को पूर्ण संवेदनशीलता रखते हुए प्रस्तावित बढ़े हुए शुल्क को वापिस लेना चाहिए। वहीं अग्निशमन सेवाओं को और सुदृढ़ तथा आधुनिक उपकरणों से युक्त करने की जरूरत है।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम-बीकानेर।
बैठक में होगा निर्णय
साधारण सभा के दौरान जो अग्निशमन सेवाओं की दरें प्रस्तावित की गई है उन पर समिति की 18 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक में निर्णय लिया जाएगा। समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तावित दरें रखी जाएगी। जो सर्वसम्मति से निर्णय होगा उसे लागू किया जाएगा।
राजेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अग्निशमन समिति, नगर निगम, बीकानेर।
Published on:
14 Oct 2017 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
