2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब शौचालयों की सुधरेगी दशा

बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब शौचालयों की दशा सुधरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:39 PM IST

railway station

railway station

बीकानेर. बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब शौचालयों की दशा सुधरेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शौचालयों को उन्नत करने के लिए मंडल के दस स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए दो अक्टूबर तक की समय सीमा तय की है। इसमें उचित सफाई, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, दरवाजे, गलियारा, पानी की आपूर्ति, बेहतर फर्श आदि तैयार किए जाएंगे। यह तैयारियां सितंबर तक की जाएंगी।

मिल रही थी शिकायतें
रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों को भेजे पत्र में कहा कि स्टेशनों के शौचालयों को लेकर शिकायतें मिल रही है। इन्हें बेहतर बनाकर शिकायतें दूर की जाएगी। केंद्र सरकार दो अक्टूबर से पूरे वर्ष तक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का उत्सव मनाएगी। एेसे में यह कार्य पहले ही पूर्ण किया जाएगा।


ये स्टेशन शामिल
बीकानेर मण्डल में बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भिवानी, सिरसा, हिसार, चूरू, सादुलपुर स्टेशनों के शौचालयों को उन्नत किया जाएगा। बीकानेर मंडल में 199 रेलवे स्टेशन हैं। सभी पर शौचालय की व्यवस्था है।

हाल ही में रेलवे बोर्ड से शौचालयों को अपग्रेड करने के निर्देश मिले हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों पर शौचालयों की सुविधा है। चयनित स्टेशनों पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
एनके शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता, बीकानेर

बालिका विद्यालयों में बनेंगे शौचालय

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में शौचालय विहीन सरकारी बालिका और सहशिक्षा विद्यालयों में निगम शौचालय और मूत्रालयों का निर्माण करवाएगा। इस पर करीब ढ़ाई करोड रुपए से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम इनके निर्माण के साथ नियमति सफाई भी करवाएगा।

निगम ने माध्यमिक व प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारियों से एेसे सरकारी बालिका और सहशिक्षा विद्यालयों की जानकारी मांगी है, जहां शौचालय नहीं है। निगम अपने क्षे में प्राथमिक और इससे ऊपर स्तर के सरकारी विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण करवाएगा। निगम क्षेत्र में एेसे ५० से अधिक विद्यालय होने का अनुमान है। जिनकी सूची तैयार की जारी है।

हर स्कूल में पांच लाख खर्च
नगर निगम विद्यालयों में एक शौचालय और दो मूत्रालयों का निर्माण करवाएगा। निगम महापौर ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में करबी पांच लाख रुपए खर्च होंगे।


निगम करवाएगा सफाई
निगम जिन विद्यालयों में शौचालय और मूत्रालयों का निर्माण करवाया जाएगा, उनकी सफाई भी खुद करवाएगा। निगम ठेकेदार फर्म के माध्यम से यह कार्य करवाएगा। फर्म को स्कूल से सफाई कार्य करने पर प्रमाणित करवाना होगा, उसके बाद भुगतान किया जाएगा।


विद्यालयों की मांगी सूची
नगर निगम क्षेत्र में संचालित जिन सरकारी बालिका और सहशिक्षा विद्यालय में शौचालय और मूत्रालय नहीं है, उनकी सूची डीईओ माध्यमिक और प्राथमिक डीईओ से मांगी गई है। ढाई करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है।
नारायण चौपड़ा, महापौर, नगर निगम बीकानेर