4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह धुंध नहीं हरियाणा व पंजाब की पराली का धुआं है

हरियाणा व पंजाब में जलाई जा रही पराली का धुआं अब बीकानेर अंचल में भी पहुंच रहा है। इस धुएं के कारण आम आदमी की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification
parali air pollution khajuwala bikaner

यह धुंध नहीं हरियाणा व पंजाब की पराली का धुआं है,यह धुंध नहीं हरियाणा व पंजाब की पराली का धुआं है,यह धुंध नहीं हरियाणा व पंजाब की पराली का धुआं है

खाजूवाला. हरियाणा व पंजाब में जलाई जा रही पराली का धुआं अब बीकानेर अंचल में भी पहुंच रहा है। इस धुएं के कारण आम आदमी की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है। साथ ही धुएं से वातावरण में छाई धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हैडलाइट जला कर चलना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को खाजूवाला क्षेत्र में सुबह छाई धुंध को लोगों ने कोहरा मान रखा था लेकिन दोपहर बाद लोगों की आंखों में जलन की समस्या होने लगी।

तब पता चला यह कोहरा नहीं बल्कि पराली का धुआं है जो हरियाणा व पंजाब के किसानों द्वारा हाल ही में जलाई गई है। यह धुआं कैसे पहुंचा। इस विषय को लेकर दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धुआं हर बार दिल्ली की ओर चल जाता है लेकिन इस बार इस क्षेत्र में कैसे आ गया। लेकिन बाद में पता चला कि हवाओं के रूख के साथ पराली का धुंआ इस क्षेत्र की ओर आ गया। इससे स्वांस रोगियों, बुजुर्गों तथा बच्चों को भारी परेशानी हुई। खाजूवाला में बुधवार सुबह से ही वातावरण में धुंध छाई रही।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग