5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाधाओं पर किया अभ्यास व पैरासेलिंग

धरणीधर मैदान में युवाओं के पैरासेलिंग की रोमांचक उड़ान भरने के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
2 min read
Google source verification
Parasailing

Parasailing

बीकानेर. नेशनल एडवेंचर फाउण्डेशन की ओर से साहसी खेलों के प्रोत्साहन के लिये तीन दिवसीय सेमिनार के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को धरणीधर मैदान में युवाओं के पैरासेलिंग की रोमांचक उड़ान भरने के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संस्थान सचिव आर के शर्मा ने बताया कि युवा मामले व खेल विभाग,

भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस सेमिनार में जहां छात्र व छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों की फि ल्म व स्लाइड्स देखकर व कृत्रिम बाधाओं पर अभ्यास किया वहीं अध्यापकगण व माता-पिताओं ने कार्यशाला में हल्की फुल्की गतिविधियों में भाग लेकर तकनीकी बारीकियां जानीं। वहीं युवाओं को पैरासेलिंग करवाई गई।

अंतिम दिन पर्वतारोही मगन बिस्सा ने युवाओं को पैरासेल की बनावट, उड़ानभरने की तकनीक, लांचिंग, लेंडिंग व आपातकालीन लेंडिंग के समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया। रवि बिस्सा, रोहिताश्व बिस्सा, ओजस्वी, हितेश शर्मा, सूर्य प्रकाश स्वामी, प्रवीण स्वामी, आजाद बिस्सा, नारायण ने सहयोग किया।

सीवरेज कार्य में अब तक 10.6२ करोड़ रुपए खर्च
बीकानेर. आरयूआइडीपी कार्यों के लिए गठित सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई। चतुर्थ चरण में बीकानेर जिले में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। सम्पादित कार्यों की जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियन्ता डी के मित्तल ने बताया कि गंगाशहर के भीनासर, श्रीरामसर क्षेत्र में 21 किमी सीवर लाइन, पम्प हाउस पर पीसीसी एवं राफ्ट तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर चार दीवारी का कार्य प्रगति पर है। परियोजना में अब तक 10.62 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। कलक्टर एन के गुप्ता ने कार्यों की गुणवता बनाए रखते के लिए कार्य की गति बढ़ाने, आमजन की असुविधा के मद्देनजर सड़क संधारण को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नोखा को जल्द मिलेगा २४ घंटे मीठा पानी
शहरवासियों को पेयजल किल्लत से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। अब शहर में २४ घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नागौर लिफ्ट नहर परियोजना के देशनोक हैड से पानी लिया जाएगा। साथ ही शहर के करीब २७ नलकूप के पानी को मिलाकर घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। आरयूआइडीपी के परियोजना निदेशक के मुताबिक नहर परियोजना में देशनोक हैड से ९ एमलडी और नलकूपों से तीन एमएलडी पानी लेकर एकसाथ जलापूर्ति की जाएगी। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है।

इन कार्यों पर ९९ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नोखा में एचडी पाइप लाइनें बदलकर नई डाली जाएंगी और पूर्व में किए गए जल कनेक्शन भी नए सिरे से किए जाएंगे। ताकि इस योजना के तहत शहर में प्रत्येक घर में २४ घंटे पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। यह निर्णय सोमवार को कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई आरयूआइडीपी की सिटी लेवल कमेटी की बैठक में लिया गया।

इस दौरान नोखा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता बसंत कुमार आचार्य, पीएचईडी के एसई दीपक बंसल, आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण आखोडिया, अधिशाषी अभियंता डीके मित्तल, यूआइटी के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश गोदारा, टाउन प्लानर सुग्रीव सिंह, नोखा पालिका ईओ चंद्रप्रकाश सारस्वत, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग