
प्रधानाचार्य के रवैये से गुस्साई छात्राओं ने स्कूल पर जड़ा ताला
दौसा. लवाण के शेरसिंह रजवास मे विघालय के छात्राओं ने नाराज होकर स्कूल पर ताल जड़ दिया हैं। दरअसल विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते छात्राओं ने प्रधानाचार्य से अध्यापकों की मांग की, इस बात पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं से गलत तरीके से बात की और उन्हें टीसी तक काटने की धमकी दे डाली और साथ ही कहा की अगर रिक्त पदों को लेकर शिकायत की तो सर फोड़ दूंगा, इस बात पर गुस्साई छात्राओं ने स्कूल पर तालबंदी कर दी।
इस बात पे गुस्साए ग्रामीण ने की प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच का मामले की जानकारी ली। विद्यालय में तीन अध्यापकों के पद रिक्त है, जिसकी शिकायत लेकर दसवीं की छात्राओं ने प्रधानाचार्य अजयवीर सिंह चौधरी के पास पहुंची। प्रधानाचार्य के रवैये से नाराज छात्रों ने स्कूल पर तालाबंदी कर दी। पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे लवाना पीईईओ भी पहुंचे। ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा ने कहा की छात्राओं से प्रधानाचार्य ने गलत तरीके से बात की हैं, इसके लिए प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही जरूर की जाएगी। काफी समझाइस के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। इस दौरान प्रधानाचार्य समेत अध्यापको को भी स्कूल में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने और स्कूली छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा की पांच दिन मे अगर रिक्त पदों पर अध्यापक नही लागए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
07 Aug 2018 01:56 pm
