5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
सीकर में पथराव-लाठीचार्ज : हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने किया पुलिस का सामना
Play video

सीकर में पथराव-लाठीचार्ज : हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने किया पुलिस का सामना

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

सीकर. ओबीसी आरक्षण वर्गीकरण और कहारों को एसटी वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर सीकर में एनएच52 पर गांव बाजोर के पास स्थित कहारों की ढाणी में मंगलवार सुबह जमकर बवाल हुआ। इस दौरान महिलाएं हाथों में लाठी-जैळी लेकर सड़कों पर उतरी और लाठीचार्ज कर रही पुलिस का डटकर सामना भी किया।

 

SIKAR : एन-52 पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, 4 पुलिसकर्मी घायल, 3 गाड़ियों के शीशे टूटे

 

अपनी मांग को लेकर डीएसपी युवा मोर्चा और कहारों की ढाणी निवासी लोगों ने आज पहले तो जीणमाता रोड पर रैवासा के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शनकारी कहारों की ढाणी के सामने एनएच 52 पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर आक्रोश जताया। जिससे मौके पर एकबारगी लंबा जाम लग गया।

sikar

सूचना पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाने की कोशिश की। लेकिन, इसी दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया।

दोनों तरफ की कार्रवाई में कई गाडिय़ों के शीशे फूट गए और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। बवाल बढ़ते देखे सीकर से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे चले बवाल को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से काबू में किया।