4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेंजमेकर अभियान: संसाधन व औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो, बीकानेर पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों की बैठक

बीकानेर. चेंजमेकर एजेण्डा २०१८-२३ में बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की बैठक में शामिल चेंजमेकर और वालंटियर के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने एक स्वर में कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत संसाधनों का अभाव है। सुविधाओं की कमी से दोनों क्षेत्र जूझ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Patrika Changemaker campaign

Patrika Changemaker campaign

बीकानेर. चेंजमेकर एजेण्डा २०१८-२३ में बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की बैठक में शामिल चेंजमेकर और वालंटियर के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने एक स्वर में कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत संसाधनों का अभाव है। सुविधाओं की कमी से दोनों क्षेत्र जूझ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र का विकास और जन समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की समस्याओं पर सक्रियता दिखाने की जरूरत है।

विजन-२०२५ में भी बीकानेर इलाके में आधारभूत विकास, औद्योगिक एवं कृषि आधारित उद्योग, सोलर हब, जिप्सम हब और ऊन हब के मुद्दे रखे गए। नया औद्योगिक क्षेत्र और सूखा बंदरगाह का मुद्दा भी शामिल है। बीकानेर पूर्व के अंकुर शुक्ला ने कहा कि सरकारी स्कूलों की दशा सुधारी जानी चाहिए। सरेनथानियान की गोचर में चरागाह विकास कर आवारा पशुओं को छोड़ा जा सकते हैं। पीबीएम और अन्य अस्पतालों में चिकित्सा संसाधनों की कमी है। वहीं पुलिस का जनता के साथ व्यवहार सही नही है। जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सुभाष विश्नोई ने आवारा पशुओं और गंगाशहर में आधारभूत संसाधनों, रविराज सिंह भाटी ने हाईकोर्ट की बेंच खोलने, कच्ची बस्तियों का विकास का मुद्दा रखा। गदानंद शर्मा ने रेल बायपास, हाईकोर्ट की बेंच और शैक्षणिक सुविधाओं की बात उठाई। कर्नल शिशुपाल सिंह ने नेताओंं की जवाबदेही तय करने तथा पेयजल का मुद्दा उठाया। अंकित मालू ने खेलों के विकास करने और एडवोकेट अशोक भाटी ने गल्र्स कॉलेज और गंगाशहर में केन्द्रीय विद्यालय की जरूरत बताई। श्रीकांत सुराणा ने सड़कें, बनाने, सीवरेज और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की बात कही।

शराब की दुकानें बंद हों : मोहन स्वामी ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अफसरों का रवैया ठीक नहीं है। इंजी. करण नायक ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोडऩे वाले उद्योग धंधे खोले जाएं। शराब की दुकानें बंद हों। उमेश थानवी का कहना है कि सूरसागर एवं जूनागढ़ को वर्षा जल से होने वाले नुकसान से बचाया जाना चाहिए।

संसाधनों का विकास हो : बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की अर्चना थानवी ने कहा है कि बीकानेर में डिजिटल संसाधनों का विकास हो। जनप्रतिनिधियों में भी कई मु²ों पर जागरूकता का अभाव रहता है। एलीवेटेड रोड बने, कुटीर उद्योग लगे और शिक्षा में सुधार हो। एडवोकेट अजय पुरोहित ने कहा कि बीकानेर में एलीवेटेड रोड और बायपास दोनों बने। शिक्षा निदेशालय को मूल स्वरूप में लाया जाए। मोहन सुराणा ने बीकानेर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का मु²ा रखा। वहीं पॉलीथिन मुक्त राजस्थान, बीकानेर में नई सड़कों का निर्माण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संसाधनों की जरूरते पूरी होने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग