4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15-16 अक्टूबर को होगा शहर का सबसे शानदार डांडिया

राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में होगा शहर का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव। १५ व १६ अक्टूबर को होने वाले डांडिया में शहरवासी सपरिवार डांडिया खनकाएंगे।
2 min read
Google source verification

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका व पान बहार के साझा प्रयास से बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में होगा शहर का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव। १५ व १६ अक्टूबर को होने वाले डांडिया में शहरवासी सपरिवार डांडिया खनकाएंगे। वहीं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय रेलवे ग्राउंड में दो दिन तक पारिवारिक माहौल में रंगारंग डांडिया आयोजन में बीकानेरवासी परिवार सहित सज-धजकर भागीदारी करेंगे।

हरे-भरे रेलवे ग्राउंड में गरबा रास के साथ लोक संस्कृति को बीकानेर के डांडिया रसिक एक नया आयाम प्रदान करेंगे। रेलवे ग्राउंड में दर्शकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट भी उपलब्ध रहेगा। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं, युवा के साथ-साथ बुजुर्ग अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे। डांडिया महोत्सव में केवल कपल पास धारकों को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर संपर्क किया जा सकता है।

रहेगी कैमरे की नजर
डांडिया महोत्सव में यासिन फोटोज के ड्रोन से जहां पूरे रेलवे ग्राउंड की गतिविधि पर नजर रहेगी, वहीं दूसरी ओर डांडिया रसिकों के नृत्य का शानदार दृश्य भी मेगा एलईडी वाल पर दिखाया जाएगा। इससे दर्शक स्क्रीन पर ही पूरा नजारा देख सकेंगे।

होगी सतरंगी आभा
रेलवे ग्राउंड में शानदार प्रस्तुति के लिए मैदान में आधुनिक लाइटें व हाई वोल्टेज साउंड सिस्टम लगेगा और चारों तरफ सतरंग रोशनी की आभा से ग्राउंड रोशन हो उठेगा।

उपहारों की बौछार
बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसर- मेल और फीमेल, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट स्माइल के साथ फेस ऑफ द डे के पुरस्कार दिए जाएंगे।

महोत्सव के सहयोगी
बीकाजी गु्रप, एसबीआई, रामलाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, बंसल क्लासेज, रजवाड़ी साफा हाऊस, कम्प्यूटर एज्यूकेशन डॉट कॉम, दो भाई डवलपर्स, गणपति ट्रॉफी हाऊस, त्रिशूल जयभवानी कैमिकल्स, इन्क्रेडिबल हाईट्स, यासिन फोटो, रॉयल बीकाणा जाखड़ उद्योग, इम्बीलेंस बाई एकता, श्रीशान्ति-स्टूडियो ऑफ फैशन और आर्टिफिशयल ज्वैलरी, भीखाराम चांदमल, हाई च्वॉइस मैरिज फैशन।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग