4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फार्मासिस्ट-नर्सिंगकर्मी ड्यूटी से नदारद, मरीज और परिजन हो रहे परेशान

लगातार मिल रही इन शिकायतों के बाद कॉलेज प्राचार्य की ओर से गठित टीम ने भी चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों और फार्मासिस्टों के ड्यूटी पर नहीं मिलने की रिपोर्ट प्राचार्य को की है।  
2 min read
Google source verification

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर सहित वार्डो में चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों और दवा वितरण केन्द्रों पर फार्मासिस्टों का ड्यूटी पर नहीं मिलना आम बात है। हर रोज मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहते हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों के बाद कॉलेज प्राचार्य की ओर से गठित टीम ने भी चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों और फार्मासिस्टों के ड्यूटी पर नहीं मिलने की रिपोर्ट प्राचार्य को की है।

टीम के दवा वितरण केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अधिकतर फार्मासिस्ट ड्यूटी पर नहीं मिले। इससे पहले ट्रोमा सेन्टर और अस्पताल में किए गए निरीक्षण में चिकित्सक और नर्सिंग कर्मचारी भी ड्यूटी पर नहीं मिले थे। इस पर कॉलेज प्राचार्य ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों और चिकित्सकों को चेतावनी दी है। टीम इस माह में अब तक तीन निरीक्षण कर चुकी है।


सप्ताह में एक बार निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक, नर्सिंग कर्मचारी और फार्मासिस्ट सहित सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें, इसके लिए औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए डॉ. लियाकत अली गौरी और डॉ. अजय
कपूर की टीम गठित की गई है।

यह टीम सप्ताह में एक बार औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देती है। रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद भी यदि उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आता है तो वेतन रोका जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विफा की राष्ट्रीय बैठक आज

बीकानेर. विप्र फाउंडेशन (विफा) की राष्ट्रीय परिषद की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को इंदौर में विजय नगर स्थित सज्जन प्रभा रिसोर्ट में होगी। विफ ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल सोती की अध्यक्षता में होनी वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे।

विफा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि कई प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम मानी जा रही इस बैठक में विफ ा में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है। विफ ा के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा, महामंडलेश्वर मुम्बई स्वामी चिदम्बरानंद की भी खास उपस्थिति रहेगी। शाम के सत्र में मध्य प्रदेश व स्थानीय क्षेत्रों के हजारों सदस्य शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग