PM Modi Bikaner Visit : बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पलाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीकानेर की बात करते हैं, तो बीकानेरी भुजिया का स्वाद और बीकानेरी रसगुल्ला की मिठास को कैसे भूल सकते हैं। विश्वभर में भुजिया-रसगुल्ला की पहचान है। इस पहचान को बनाएंगे भी और बढ़ाएंगे भी। उन्होंने बीकानेर से होकर गुजरने वाले अमृतसर-जामनगर 6 लेन एक्सप्रेस वे इकोनॉमिक कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इसका फायदा बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर और जालोर को मिल रहा है।