1- 25 परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन। इनमें 3240 करोड़ से अधिक की लागत के 750 किमी से अधिक लंबाई के 12 राज्य हाईवे का अपग्रेडेशन और रखरखाव।
2- बीकानेर से मुंबई एक्सप्रेस नई रेल शुरू, देशनोक रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई।
3- महुआ मण्डावर रोड, देशनोक, गोविन्दगढ़, फतेहपुर शेखावटी, गोगामेड़ी, बूंदी मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हुआ।
4- चूरू-सादुलपुर रेल खंड का दोहरीकरण।
5- सूरतगढ़-फलौदी, फुलेरा-डेगाना, उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर, फलौदी-जैसलमेर एवं समदड़ी-बाड़मेर रेल मार्ग का विद्युतीकरण।
6- 4850 करोड़ की 7 बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण।
7- बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर ऊर्जा व ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास।
8- बीकानेर के राजपुरा, सलूम्बर के सराडा 132 जीएसएस का सुदृढी़करण।
9- एनजीईएल शिम्भु का भुर्ज सौर प्रोजेक्ट और एनजीईएल कालासर सौर प्रोजेक्ट का शिलान्यास।
10- राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर, भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन।
11- पाली व झुंझुनूं में ग्रामीण व शहरी जल परियोजनाओं की सौगात मिली।