पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। हमने पहले घर में घुसकर वार किया और इस बार सीधे सीने पर प्रहार किया है। जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। यह शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, यह न्याय का नया स्वरूप है, यह ऑपरेशन सिंदूर है। पीएम हुंकार भरते हुए बोले कि पाकिस्तान एक बात भूल गया कि मोदी का दिमाग ठंडा रहता है लेकिन लह गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।