प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान बीकानेर सहित राजस्थान को विकास के नए आयाम भी मिले। उन्होंने 26000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें शामिल हैं- रेलवे लाइन विद्युतीकरण, नई ट्रेनों की शुरुआत, सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स, सड़क और जल परियोजनाएं, नर्सिंग कॉलेज और शैक्षिक संस्थान और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन उन्नयन हैं।