4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या मामले में आया नया मोड, बीकानेर में पूर्व विधायक की पत्नी से पूछताछ

चूरू के राजगढ़ थाना अधिकारी बिश्नोई आत्महत्या मामले ( Vishnudutt Bishnoi Suicide Case ) में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दो दिन पहले खाजूवाला के पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल ( Vishwanath Meghwal ) की पत्नी विमला से इस प्रकरण के बारे में पूछताछ की...
less than 1 minute read
Google source verification
विष्णुदत्त विश्नोई

विष्णुदत्त विश्नोई की मां बोलीं, न्याय नहीं मिला तो राजगढ़ की जनता को माफ नहीं करूंगी

बीकानेर। चूरू के राजगढ़ थाना अधिकारी बिश्नोई आत्महत्या मामले ( Vishnudutt Bishnoi Suicide Case ) में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दो दिन पहले खाजूवाला के पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल ( Vishwanath Meghwal ) की पत्नी विमला से इस प्रकरण के बारे में पूछताछ की। जांच के लिए उनका मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है।


मेघवाल के आवास के पास ही है मकान
विश्वनाथ मेघवाल के आवास के पास ही विष्णुदत्त ( Vishnu Dutt ) का मकान है। विमला कॉलेज व्याख्याता के साथ भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सुजानगढ़ और चूरू से भी दो मोबाइल जब किए हैं, जिनकी कॉल डिटेल कंगाली जा रही है।

पड़ोसी के नाते था आना-जाना
विश्वनाथ ने बताया कि विष्णुदत्त के साथ उनके घरेलू संबंध थे। वे अक्सर घर आते जाते थे। अप्रेल में उनके जन्मदिन पर भी विष्णु ने शुभकामनाएं दी थी। विमला से विष्णुदत्त की होली के आसपास तक मोबाइल पर बातचीत होती रही है। इसके बाद बातचीत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही इस मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

यह है मामला
राजगढ़ के थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांंसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे के हुक से लटका मिला था। उनके पास से दो सुसाइड नोट भी मिले थे। इस आत्महत्या के बाद प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रकरण में जांच सीबीआइ जांच के आदेश भी दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग