नयाशहर पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर सुनील माली के घर से आठ मोबाइल बरामद किए हैं। सीआई बहादुरसिंह ने बताया कि चोरी के आरोपित सद्दाम हुसैन रंगरेज, अजहरुद्दीन, सुनील माली को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों को बुधवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।