13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में 3 दिन बाद फिर हुई पुलिस व गोतस्करों के बीच फायरिंग, एक गोतस्कर पकड़ा

अलवर के भिवाड़ी में पुलिस ने एक गोतस्कर को पकड़ा। 13 गायों को कराया मुक्त, तीन दिन में दूसरी बार चलाई गोलियां।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Dec 12, 2017

cow smugglers fire on police police arrest one gotaskar in alwar

अलवर . गोतस्करों की लगातार दस्तक ने अलवर जिले का सुख चैन छीन लिया है। चार दिन में जिले में गोतस्करों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की दूसरी और लगभग एक महीने में चौथी घटना ने जिले में अपराध से निपटने की चुनौती का रुख ही बदल दिया।


भिवाड़ी के चौपानकी क्षेत्र के गाडपुर मोड पर रविवार रात केंटर में गोवंश लेकर आ रहे गोतस्करों ने रोकने की कोशिश करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस पर फायरिंग कर गोतस्कर गाड़ी को रास्ते में छोडक़र फरार हो गए, जबकि पुलिस ने पीछा कर एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। गिरफ्तार गोतस्कर की पहचान उमर पुत्र आमीन निवासी पल्ला जिला मेवात के रूप में हुई है। गोतस्कारों ने पुलिस पर पांच राउंड फायङ्क्षरग की थी। पुलिस ने बताया कि तस्कर गायों को नारनौल (हरियाणा) से मेवात की ओर ले जाया जा रहे थे। पुलिस ने 13 गायों को गोतस्करों से मुक्त कराया है।


छह दिसम्बर की देर रात फायरिंग में एक गोतस्कर की मौत


अलवर शहर की जनता कॉलोनी में गत छह दिसम्बर को रात करीब ढाई बजे पुलिस व गोतस्करों के बीच फायरिंग हुई थी। इसमें एक गोतस्कर की मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले भी गोतस्करों ने शहर के दो सौ फीट रोड पर फायरिंग की थी, वहीं 4 दिसम्बर को जुबलीबास में गोतस्करों ने पीछा करने वाले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे पूर्व गत 9 नवम्बर की रात को रामगढ़ व जाडोली के मध्य बिलासपुर के पास रेलवे ट्रैक पर लावारिश शव मिला था। बाद में इसकी पहचान खांटमका निवासी उमर के रूप में हुई और जांच के दौरान पता चला कि गत 9 नवम्बर की रात को गोवंश ले जाते समय फायरिंग होने से उमर की मौत
हुई थी।

इस वर्ष गोतस्करों से मुठभेड़ और हत्या की घटनाएं


3 अप्रेल बहरोड़ में गोतस्कर पहलू खां की पीट पीटकर हत्या।
9 नवम्बर गोविंदगढ़ में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान गौतस्कर उमर के रूप में हुई।
5 दिसंबर अलवर में गोतस्करों की ओर से फायरिंग।
6 दिसंबर अलवर की जनता कॉलोनी में गोतस्करों व पुलिस में फायरिंग। घटना में गोतस्कर
उमर की मौत।
10 दिसंबर भिवाड़ी के चौपानकी के पास गाडपुर मोड पर गोतस्करों व पुलिस के बीच फायरिंग। एक गोतस्कर गिरफ्तार।

गोवंश के पैर व मुंह बंधा मिला

गाडपुर मोड़ पर गोतस्करों ने पुलिस टीम पर 2 राउंड फायर किए व पुलिस क्यूआरटी ने 5 कारतूस फायर करने पर बदमाश टाटा 709 छोडक़र भाग गए। बाद में पुलिस ने पीछा कर एक गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीन जने भाग गए। गाड़ी की जांच करने पर गोवंश के मुंह व पैर रस्सों से बंधे मिले। गाड़ी में 20 लीटर की जरिकेन में हथकढ़ शराब भी मिली। फरार तस्करों में ताहिर पुत्र दीनू मेव, हारून पुत्र रूजदार मेव व जुबेर पुत्र दीनू कसाई निवासी पल्ला थाना नूंह हरियाणा शामिल हैं।