
पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा, तानी बंदूकें
बीकानेर. खाकी वर्दी में जवान। हाथों में बंदूक। सावधान की मुद्रा में खड़े। तभी उनके कानों में आवाज सुनाई पॉजीशन। यह सुनते ही जवान जमीन पर लेट गए और हथियारों को दुश्मन की तरफ तान दिया। जवानों ने राइफल को खोलने से लेकर जोडऩे तक का काम दो मिनटों में किया। कुछ इस तरह का दृृश्य मंगलवार सुबह बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मैदान में देखने को मिला। अवसर था। पुलिस महकमे के हैडकांस्टेबल व हांस्टेबलों के रिफ्रेशर कोर्स (हथियार चलाने का अभ्यास) का।
पीटीएस की संचित निरीक्षक शिखा बिश्नोई ने बताया कि सुबह छह बजे से सवा दस बजे तक जवानों ने हथियारों के बारे में प्रशिक्षण लिया, जिसमें उन्हें हथियार की साफ-सफाई करना, हथियार को पकडऩा, खोलना, जडऩा, मारक क्षमता जानना।
लक्ष्य तक गोली पहुंचाने की जानकारी हासिल की इसके अलावा गोली चलाने का तरीका, गोली लेटकर, बैठकर एवं खड़े होकर चलाने की पॉजीशन का तरीका सीखा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से उनकी थ्योरी की कक्षाएं शुरू हुई। यह प्रशिक्षण तीन सप्ताह तक चलेगा। पहले दिन बैच में १०० पुलिस जवानों ने भाग लिया।
Published on:
02 Oct 2019 06:47 am
