5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस का ‘इकबालÓ चोरी, जिला रैंकिंग गिरी

प्रदेश में अपराध नियंत्रण में जिलों की पुलिस के प्रदर्शन के आधार पर जारी होने वाली मासिक रैंकिंग में बीकानेर जिला एक पायदान लुढ़क गया है।
2 min read
Google source verification
police

प्रदेश में अपराध नियंत्रण में जिलों की पुलिस के प्रदर्शन के आधार पर जारी होने वाली मासिक रैंकिंग में बीकानेर जिला एक पायदान लुढ़क गया है।

जयप्रकाश गहलोत/बीकानेर. प्रदेश में अपराध नियंत्रण में जिलों की पुलिस के प्रदर्शन के आधार पर जारी होने वाली मासिक रैंकिंग में बीकानेर जिला एक पायदान लुढ़क गया है। मई महीने की रैंकिंग में जिला पांचवें स्थान पर रहा है। अप्रेल में जिला चौथे स्थान पर था।

रैंकिंग गिरने के पीछे लगातार हुई चोरी की वारदातों को जिम्मेदार माना गया है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि चोरी के मामले में बीकानेर जिले की पुलिस का इकबाल कमजोर हुआ है। खासकर नोखा और बीकानेर शहर में चोरी की बड़ी वारदातें हुई। जिनमें से कई का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।


पुलिस मुख्यालय जिला पुलिस के कार्य मूल्यांकन के आधार पर रैंकिंग तय होती है। इस बार भी कोटा ग्रामीण जिला ९४.५ प्रतिशत के साथ प्रथम, बांसवाड़ा द्वितीय, राजसमंद तृतीय और डूंगरपुर चतुर्थ स्थान पर रहा है। बीकानेर जिले को ६७.४७ प्रतिशत अंक मिलने के साथ पांचवां स्थान मिला है।


प्रदेश में जामसर द्वितीय
प्रदेश के थानों में जामसर थाना दूसरे नंबर पर रहा है। वहीं इसे जिले के थानों की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। वर्ष २०१४ में तत्कालीन डीजीपी ने जिला पुलिस और थानों के अपराध नियंत्रण में प्रदर्शन के आधार पर यह व्यवस्था शुरू की थी।


बीकानेर रेंज में अच्छा कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत करेंगे। जिन थानों का प्रदर्शन खराब रहा है, उन्हें सुधारने के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे।
बिपिन कुमार पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज

बाल सिन्धी संस्कार शिविर का समापन
मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में बच्चों ने जब 'अचो भाऊ सिन्धीअ में गाल्हाइयूं, सिन्धीयत खे वाधायूंÓ का उद्घोष गुंजाया तो मौजूद सिन्धी समाज के लोगों ने सिन्धी अबाणी बोली गीत से माहौल में सिन्धीयत की खुशबू भर दी।


महिला मंडली प्रतिनिधि कमलेश खत्री, कांता खत्री ने संत लीला शाह के भजन सुनाए। यह अवसर रहा भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान में नि:शुल्क बाल सिन्धी संस्कार शिविर के समापन समारोह का। इसमें अतिथि वक्ताओं ने प्रतिभागी करीब 25 बच्चों को प्रमाण-पत्र, शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

बच्चों ने सिन्ध के महापुरुषों, संतों की जीवनी को सिंघी गीतों के माध्यम से चार-चार के समूह में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर किशन सदारंगानी, हरीश भम्भाणी, किशोर मोतियानी, हासानंद मूलचंदानी, अनिल तुलसियानी, लालचंद तुलसियानी, हासानंद मंघवानी, केशव खत्री, राजकुमार मोटवानी, सुरेश केशवानी आदि उपस्थित थे। धोबीतलाई में चौथे शिविर का समापन सोमवार को होगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग