
BJP MLA's ruckus, Tahsildar ki zimzataki, policeman remains in police
रीवा. जिले के मनगवां-चाकघाट हाइवे पर गिट्टी का ओवरलोड परिवहन कर रहे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में भाजपा विधायक के बेटे ने जमकर हंगामा किया। पकड़े गए ट्रकों को छुड़ाने के लिए थाना परिसर में नायब तहसीलदार और उनके चालक से झूमाझटकी भी की लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। नायब तहसीलदार और खनिज इंस्पेक्टर ने आला अफसरों को इसकी जानकारी दी है।
ट्रकों को छुड़ाने के लिए पहुंचा था थाने
राजस्व और खनिज विभाग ने संयुक्तरूप से ओवरलोड और अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। खनिज इंस्पेक्टर वीर ङ्क्षसह और तहसीलदार की ओर से अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार को कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय विधायक रमाकांत तिवारी का बेटा कौशलेन्द्र तिवारी कई लोगों के साथ सोहागी थाना परिसर पहुंचा और अवैध परिवहन करते जब्त किए गए ट्रकों को छोडऩे का दबाव बनाने लगा। पकड़े गए वाहनों को पुलिस को सुपुर्द करने पर थाना परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर नायब तहसीलदार और चालक से झूमा-झटकी की। बाद में कार्रवाई के भय से भाग निकले।
विधायक के बेटे के संरक्षण में चल रहीं 3०० वाहनों से ज्यादा ओवरलोड ट्रकें
बताया गया कि पकड़ी गई गाडिय़ों में एक भी विधायक के बेटी की नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी वह कई युवकों के साथ छुड़ाने पहुंच गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक के बेटे के इशारे पर जवा, त्योंथर सहित मनगवां-चाकघाट मार्ग पर 3०० से अधिक ट्रक गिट्टी का ओवरलोड परिवहन कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान विधायक के बेटे ने कई बार न केवल विरोध किया बल्कि थाने में पहुंचकर हंगामा भी किया। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में असंतोष है।
हनुमना पहुंचे खनिज अधिकारी जिला खनिज अधिकारी
शुक्रवार को अमले के साथ हनुमना क्षेत्र के लोढ़ी, हाटा पहुंचे। इस दौरान कई जगह जांच कर अवैध खदानों को चिह्नित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीधी की ओर से रेत का परिवहन कर रहे हाइवा को पिपराही में जब्त कर लिया गया है। इस दौरान खनिज इंस्पेक्टर आरती सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो जागे जिम्मेदार जिले में खनिज के अवैध और ओवरलोड परिवहन का ‘पत्रिका’ ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया तो जिम्मेदार जागे। कलेक्टर के निर्देश पर क्षेत्रीय तहसीलदार और खनिज विभाग ने संयुक्तरूप से कार्रवाई शुरू कर की है। पहले दिन की कार्रवाई में १३ वाहन पकड़े गए हैं।
Published on:
09 Jun 2018 05:19 pm
