2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा-सीधी हाईवे एक्सीडेंट, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे के निर्देश

Rewa Sidhi Highway Accident: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के निर्देश ।
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav rewa accident

rewa sidhi highway accident cm mohan yadav compensation, हादसे के बाद राहत कार्य में जुटी पुलिस व लोग साथ ही सीएम मोहन यादव की फाइल तस्वीर (Source- Patrika)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। हादसे पर पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम मोहन यादव ने हादसे की सूचना मिलने के बाद एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है- आज रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

बस को बल्कर ने मारी टक्कर

रीवा सीधी मार्ग पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार बल्कर ने बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस सड़क के किनारे बने तालाब में पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रीवा से सवारी लेकर पवन ट्रेवल्स की बस बघोर जा रही थी। शाम करीब पांच बजे के लगभग बस जैसे ही बदवार बस स्टैंड के समीप पहुंचे तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार बल्कर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी, टक्कर के बाद में बस सड़क किनारे बने तालाब में जाकर पलट गई और टक्कर मारने वाला बल्कर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

चार यात्रियों की मौके पर 1 की अस्पताल में मौत

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया गया है कि हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल एम्बुलेंस वाहनों से 23 घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया जहां गंभीर रूप से घायल एक यात्री की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई हैं। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।