scriptPolice will adopt fitness mantra, soldiers will compete with themselve | पुलिस अपनाएगी फिटनेस मंत्र, जवानों का अपने साथियों से होगा मुकाबला | Patrika News

पुलिस अपनाएगी फिटनेस मंत्र, जवानों का अपने साथियों से होगा मुकाबला

locationबीकानेरPublished: Nov 06, 2022 09:07:09 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

- जवानों को खेल व योगा के लिए करेंगे प्रेरित

- फिट पुलिस-हिट पुलिस की थीम करेंगे लागू

पुलिस अपनाएगी फिटनेस मंत्र, जवानों का अपने साथियों से होगा मुकाबला
पुलिस अपनाएगी फिटनेस मंत्र, जवानों का अपने साथियों से होगा मुकाबला
बीकानेर. पुलिस जवानों को फिट रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव नई पहल करने जा रहे हैं। इसके लिए वे फिट पुलिस-हिट पुलिस थीम लाए हैं। इसके तहत पुलिस जवानों का खुद के साथियों से मुकाबला होगा। फिट पुलिस जवानों व अधिकारियों को हर थाना स्तर पर रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि आधुनिक दौर में पुलिस प्रशासन की व्यस्ततम कार्यप्रणाली और डिजिटलाइजेशन ने शारीरिक व्यायाम को कोसों दूर कर दिया है। इसी का नतीजा है कि फिटनेस के लिए नित नए आयाम रचे जा रहे हैं। बीकानेर शहर में एक्टिव पुलिसिंग के बाद अब यह नई पहल कारगर साबित होती है, तो आगामी दिनों में बीकानेर पुलिस प्रदेशभर में फिट पुलिस-हीट पुलिस की नजीर पेश करेगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.