31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार पर निर्बाध बिजली मुहैया कराने के लिए विद्युत निगम तैयार

दीपावली पर निर्बाध बिजली मुहैया कराने के लिए विद्युत निगम ने शहर व ग्रामीण वृत्त में व्यवस्थाओं को चुरुस्त-दुरुस्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 Oct 2017, 1:50 PM IST

Uninterrupted electricity

निर्बाध विद्युत आपूर्ति

बीकानेर . दीपावली पर निर्बाध बिजली मुहैया कराने के लिए विद्युत निगम ने शहर व ग्रामीण वृत्त में व्यवस्थाओं को चुरुस्त-दुरुस्त किया है। निगम का प्रयास हैं कि उपभोक्ताओं को दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले। शहरी क्षेत्र में पुराने ट्रांसफार्मरों, लाइनों और ख्ंाभों को ठीक कर दीपावली के अतिरिक्त विद्युत लोड को झेलने योग्य बनाया गया है। कई स्थानों पर संभावित विद्युत भार के दृष्टिगत नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए है। दीपावली पर शहरी क्षेत्र में
बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए निजी कंपनी तैयारियों में जुट गई है। अभियंताओं को भी दीपावली पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिए जा रहे कृषि कनेक्शन
कृषि उपभोक्ताओं को भी बिजली कनेक्शन मुहैया कराए जा रहे हैं। पूर्व में जिन्होंने डिमांड राशि जमा करवाई है, उनको कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

गांवों तक पहुंची बिजली
ग्राीमण क्षेत्रों के लिए विद्युत निगम की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचाई जा रही है। विद्युत निगम का दावा है कि राजस्व के लिहाज से अधिकृत जिले के 850 गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री व दीनदायल ग्राम ज्योति योजना के तहत अभी भी माह के पहले और तीसरे रविवार को गांवों में शिविर लगाकर नए कनेक्शन देने, बिजली बिल व अन्य समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। रविवार को भी जिलावृत्त के 14 उपखंड़ों पर शिविर लगाए गए।

लगेगा अतिरिक्त स्टाफ
कस्बों में बिजली व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत निगम अतिरिक्त स्टाफ लगाएगा।
ग्रामीण वृत्त में धनतेरस से दीपावली तक नियमित स्टाफ के साथ ही अतिरिक्त अभियंता और तकनीकी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। प्रयास रहेगा उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े।

लाइन दुरुस्त की
दीपावली पर गांवों में निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली उपकरणों, जीएसएस, बिजली लाइनों, खंभों और ट्रांसफार्मरों
को दुरुस्त किया गया है। योजनाओं के तहत नए कनेक्शन दिए गए हैं।
हवासिंह, अधीक्षण अभियंता बीकानेर