1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री वेटरनरी परीक्षा के लिए 20 हजार से अधिक छात्रों ने किए आवेदन

वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश के लिए १० जून को होनी वाली राजस्थान प्री वेटरनरी परीक्षा के लिए २० हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 May 2018, 12:56 PM IST

Examination

प्री वेटरनरी परीक्षा

बीकानेर . प्रदेश के वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश के लिए १० जून को होनी वाली राजस्थान प्री वेटरनरी परीक्षा के लिए २० हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। वेटरनरी में नए सत्र के लिए प्रवेश ३० सितम्बर तक होना जरूरी है। यह परीक्षा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) की ओर से ली जाएगी।

राजुवास से सम्बद्ध बीकानेर, जयपुर एवं उदयपुर वेटरनरी कॉलेजों में २४० सीटों पर प्रवेश होगा। साथ ही दो निजी कॉलेज सीकर एवं चौमूं वेटरनरी कॉलेज में भी ८०-८० सीटें हैं। इसके अलावा भरतपुर तथा जयपुर के एक-एक और वेटरनरी कॉलेजों ने वीसीआई से मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है। अगर इन्हें मान्यता मिल जाती तो ८०-८० सीटें और बढ़ जाएंगी। अभी सरकारी एवं निजी वेटरनरी कॉलेज में ४०० सीटों के लिए परीक्षा होगी।

परीक्षा की तैयारी
चालू शैक्षणिक सत्र के लिए राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि से सम्बद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। अब परीक्षा की तैयारी चल रही है।
डॉ. त्रिभुवन शर्मा, डीन, वेटनरी कॉलेज बीकानेर

तय पैटर्न पर काम
&राजस्थान प्री वेटरनरी परीक्षा के लिए तय पैटर्न पर काम चल रहा है। अभी न्यूनतम ४०० सीट हैं। ये सीटें बढ़ भी सकती है।
प्रो. अवधेश प्रताप सिंह, परीक्षा प्रभारी, राजुवास

सीए सीपीटी विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट २७ मई को
बीकानेर. दि इंन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट्स ऑफ इण्डिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा सीए सीपीटी विद्यार्थियों की जून मंे होने वाली परीक्षा को देखते हुए मॉक टेस्ट का आयोजन २७ मई को गंगाशहर रोड स्थित शिववैली के आईसीएआई भवन मंे किया जाएगा। ब्रांच अध्यक्ष सीए वीरेन्द्र सुराणा ने बताया कि मॉक टेस्ट के लिए विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन बीकानेर ब्रांच मंे २४ मई तक करवा सकते हैं।

बकाया रकम आज से होगी जमा
बीकानेर. हज जाने वालों की बकाया रकम की घोषणा सेन्ट्रल हज कमेटी ने की है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के जिला संयोजक फारुख पठान ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी मंे १ लाख ८५ हजार २०० रुपए कुर्बानी की रकम शामिल है। अजीजीया कैटेगरी में १ लाख ५१ हजार १०० रुपए कुर्बानी की रकम शामिल है। ये रकम प्रत्येक हाजी को जमा करवानी है। हाजियों की सुविधा के लिए नौगजा दरगाह मंे रकम जमा करवाने के लिए बुधवार से शिविर शुरू किया गया है। रकम जमा की आखिरी तारीख २३ मई है।