
Protest against Water department
लूणकरनसर. जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते ग्राम सोढ़वाली में पिछले तीन महीने से जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है तथा पानी के अभाव में गांव में भयंकर किल्लत के हालात बने है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों उपखण्ड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रवण कुमार कायल ने बताया कि गांव में बामनवाली के वाटरवक्र्स से पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है। तीन महीने से जलदाय विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की मनमर्जी के चलते पानी का आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में गांव के जलहौद, खेलियां व घरों के जलकुण्ड सूखे हैं। पानी के अभाव में आवारा पशुधन की हालत दयनीय बनी है। हालांकि गत दिनों हुई बरसात में पशुधन के पीने के लिए पानी की आवक हुई लेकिन लोग पीने के पानी के लिए ७०० रुपए देकर टैंकर मंगवाने को विवश है। ग्रामीणों ने बताया कि गत दिनों उपखण्ड अधिकारी डॉ. रतन कुमार स्वामी को सैकड़ों ग्रामीणों ने जलसंकट के बारे में अवगत करवाया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से हालात बदत्तर बने है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में सुनवाई करते हुए जलापूर्ति सुचारू करवाने की गुहार लगाई। अन्यथा आगामी दिनों से उपखण्ड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर घेराव करने का ऐलान किया है।
पेयजल आपूर्ति बहाल
सींथळ. कस्बे के अगुणे बास मेघवालों के मोहल्ले के वार्ड नम्बर 11,12 व13 में लम्बे समय में पेयजल किल्लत परेशानी का सबब बनी थी। कई माह से बंद कुएं में बूस्टर लगवाकर शुरू करवाने के लिए सरपंच शशिकिरण बीठू व वार्डपंच कन्हैयालाल मेघवाल के नेतृत्व में ग्रामीणेां ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को गुहार लगाई। इसके बाद पिछले दो-तीन दिन से बूस्टर को स्टार्ट कर हौद को साफ कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
दूषित पेयजल की आपूर्ति से ग्रामीण परेशान
श्रीकोलायत. उपखण्ड मुख्यालय गत एक सप्ताह से घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। यह पानी पीने योग्य नहीं है। सोमवार को जलदाय विभाग की पेयजल आपूर्ति में गंदला और दुर्गन्धयुक्त था। यह स्थिति कस्बे में सभी मोहल्लों की है। वार्ड नम्बर १५ के सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को कई बार की जा चुकी है लेकिन स्थिति में सुधार नहीं किया गया है। यह पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। गौरतलब है कि वार्ड १५ के मोहल्ले के साथ सदर बाजार भी आता है। इसमें दो प्याऊ संचालित है। यहां श्रद्धालू एवं यात्रियों पानी पीते है।
Published on:
31 Jul 2018 11:26 am
