4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम खर्च, पूरी परम्परा… हर समाज के लिए आदर्श है पुष्करणा सावा

सामाजिक एकता और सामूहिकता है पहचानएक मुहूर्त पर होती हैं सैकड़ों शादियां
2 min read
Google source verification
Pushkarna Sava news

कम खर्च, पूरी परम्परा... हर समाज के लिए आदर्श है पुष्करणा सावा

बीकानेर.कम खर्च, परम्पराओं के निर्वहन और सामूहिकता की भावना लिए पुष्करणा सावा सदियों से हर समाज के लिए प्रेरणादायी व आदर्श बना हुआ है। पहले सात साल, फिर चार और अब हर दो साल बाद होने वाला सावा जग प्रसिद्ध है। 'लगावण ने कुंकु और बजावण ने पूपूÓ यानी बहुत कम खर्च में विवाह कार्यक्रम करना विष्णुरूपी दूल्हे सावे की प्रमुख पहचान है। एक ही दिन और एक ही मुहूर्त में सैकड़ों शादियां सामूहिक सावे का महत्व दर्शाती हैं।

सामाजिक एकता और सामूहिक सावे के फायदों को देखते हुए अन्य समाज व जातियों ने भी इस सोच को स्वीकार किया है। जहां शादी-विवाह कार्यक्रमों में बड़ी धनराशि खर्च की जाती है, वहीं पुष्करणा सावे में शादियां सादगी, मितव्ययिता और एक-दूसरे की सहायता होती हैं।

परम्पराओं का निर्वहन
विवाह कार्यक्रमों के दौरान जहां अलग तिथि और सबसे हट कर आयोजन करने की सोच है, वहीं पुष्करणा सावे में एक दिन, एक मुहूर्त में सैकड़ो शादियां होती हैं। एक ही दिन शादिया होने से हर कार्यक्रम और परम्पराओं के निर्वहन में बड़ी बचत होी है। हर व्यक्ति का सहयोग, सहभागिता भी रहती है।

एसबीआइ की सेवाएं
एसबीआइ की ओर से पुष्करणा सावा पर यज्ञोपवित और विवाह संस्कार वाले परिवारों को दस और बीस के नए नोट की गड्डियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। रमक-झमक संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैंरुÓ ने बताया कि बैंक की आम्बेडकर सर्किल शाखा संस्था के मंच पर कैश विनिमय काउंटर बुधवार को लगाएगी। इस काउंटर पर दोपहर २ बजे से शाम ५ बजे तक नकद विनिमय की सुविधा रहेगी। सावे पर शादी या यज्ञोपवित संस्कार करवाने वाले परिवारों को कुमकुम पत्रिका लाने पर यह सुविधा दी जाएगी। ओझा के अनुसार सावा पर गैस सिलेण्डर रियायती दर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मेडिकल सेवा शिविर
पुष्करणा सावा पर स्वास्थ्य विभाग ने बारह गुवाड़ चौक स्थित विद्यार्थी सभा भवन में मेडिकल सेवा शिविर मंगलवार से शुरू किया। परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि शिविर के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला, राजेश चूरा, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महेन्द्र व्यास, सूरकरण ओझा, विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और समाज के लोग उपस्थित रहे। यह शिविर २२ फरवरी तक संचालित रहेगा। समिति सचिव किशनलाल ओझाा ने बताया कि शिविर में विभाग के चिकित्स व नर्सिंग स्टाफ सदस्य सेवा देगा।

मंगल गीतÓ पुस्तक का विमोचन
बीकानेर. पुष्करणा महिला मंडल की ओर से विवाह गीतों की संकलित पुस्तक 'मंगल गीतÓ का विमोचन मंगलवार को धरणीधर रंगमंच में हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि मंगल गीतों की यह पुस्तक नई पीढ़ी में विवाह की मीठी परंपरा को जागृत रखेगी। विशिष्ट अतिथि रूप किशोर व्यास, रामजी व्यास और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष ने भी विचार रखे। रेखा आचार्य ने बताया कि मंडल सदस्यों और समाजसेवियों की मदद से १५ वधू परिवारों को विवाह उपयोगी सामग्री भेंट की गई। २५ वधुओं के लिए सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री दी गई। मंडल अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि १५ परिवारों को खोळे का सामान और पंचमेवा व वस्त्र भेंट किए गए। पूजा जोशी ने पुस्तक पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष मीनाक्षी, डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, अरुणा चूरा, वंदना पुरोहित, डॉ. प्रीति रंगा, सुनीता व्यास, पिंकी पुरोहित, विजयलक्ष्मी आचार्य, अनुपमा रंगा, शारदा पुरोहित, सुमन ओझा आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग