
सावे से पहले शहरी क्षेत्र में सफाई कराने की मांग
बीकानेर. युवा कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरूण व्यास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को नगर निगम उपायुक्त प्रशासन जगमोहन हर्ष से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगामी 21 फरवरी को पुष्करणा समाज के आेलम्पिक सावे से पूर्व शहरी क्षेत्र (परकोटे) में टूटी सड़कों व नालियों की मरम्मत करने की मांग की। इस अवसर पर अरूण व्यास ने बताया की 21 फरवरी को परकोटे में सैकड़ों शादियां होनी है और शहर में जगह जगह लाइटें बंद पड़ी है व सफ ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इस अवसर पर निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने टूटी सड़कों व नालियों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में पार्षद युनूस अली, गिरिराज चौधरी, ओमप्रकाश व्यास, राजकुमार, श्रीकांत जादुसंगत, भवानी आसेरी, रणविजय बोहरा, गर्वीत व्यास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------
भूमि उपलब्ध करवाने की मांग
बीकानेर. लायंस क्लब शहर के मुख्य बाजार में वॉशरूम बनाएगा। इसकी पहल करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला कलक्टर से मुलाकात कर इसके लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। क्लब अध्यक्ष मधु खत्री की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को बताया कि तोलियासर भैंरूजी की गली के आसपास अगर प्रशासन जमीन मुहैया करवा दें तो क्लब महिला वॉशरूम का निर्माण कर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। प्रतिनिधिमंडल में यशी शर्मा, सुहानी शर्मा, सीमा कथूरिया, बीना राठौड़, सीमा माथुर, रमा माथुर, रीटा माथुर, सुषमा राय, मिथलेश, बबीता राठी शामिल थी।
Published on:
24 Jan 2019 05:50 am
