4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो : अगर अब बेवजह की चेन पुलिंग तो खैर नहीं

चेन पुलिंग की वजह से कई बार ट्रेनें लेट होती हैं। इससे बचने के लिए रेलवे ने एेसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
2 min read
Google source verification
Railway campaign

Railway campaign

बीकानेर. चेन पुलिंग की वजह से कई बार ट्रेनें लेट होती हैं। इससे बचने के लिए रेलवे ने एेसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। रेलवे बेवजह चेन पुलिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे यात्रियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें दण्डित किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों में निगरानी कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेल मार्ग पर आने वाले स्टेशनों, हिसार, भिवानी व सादुलपुर से रेवाड़ी जाने वाले रेल मार्ग पर ट्रेनों में चेन पुलिंग अधिक होती है। बताया जा रहा है कि कई स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होता या कुछ समय ही रुकती हैं, एेसे में वहां आसपास के लोग चेन पुलिंग की कोशिश करते हैं। ये लोग रोजाना ड्यूटी के लिए आते-जाते हैं।

15 पर हुई कार्रवाई

बीकानेर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक माह में बेवजह चेन पुलिंग करने वाले 15 लोगों को पकड़ कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

इनको राहत
सफर के दौरान यदि किसी यात्री का बच्चा, सामान, बुजुर्ग व्यक्ति प्लेटफार्म पर छूट जाता है और वह चेन पुल करता है, तो रेलवे उससे असल वजह पूछता है। कारण सही पाया जाता है तो उन्हें सामान्य कार्रवाई के बाद छोड़ दिया जाता है।

सख्त कार्रवाई
बेवजह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पकड़े जाने वालों को सीधे रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय में उस पर दंड निर्धारित होगा।
डीके शुक्ला, मंडल सुरक्षा आयुक्त

अस्पतालों में डस्टबीन रखवाए

बीकानेर. नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल व डॉ. पीके बैरवाल से मुलाकात कर पीबीएम परिसर में 50 डस्टबीन रखवाए। न्यास सचिव यादव ने बताया कि गंगाशहर हॉस्पिटल में भी 10 डस्टबीन रखवाए गए हैं। जिससे दोनों अस्पताल सफाई व्यवस्था सुधरेगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग