4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे का सर्वर डाउन होने से टिकट मशीनें रही बंद, यात्री हुए परेशान

नोखा. यहां रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सर्वर डाउन होने से रेलवे का कामकाज तो बाधित हुआ। सर्वर डाउन होने से रेलवे स्टेशन पर लगाई गई टिकट मशीनें भी बंद नजर आई।
2 min read
Google source verification
Railway server down

Railway server down

रेलवे का सर्वर डाउन होने से टिकट मशीनें रही बंद, यात्री हुए परेशान
नोखा. यहां रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सर्वर डाउन होने से रेलवे का कामकाज तो बाधित हुआ। सर्वर डाउन होने से रेलवे स्टेशन पर लगाई गई टिकट मशीनें भी बंद नजर आई।

उनसे टिकट नहीं निकलने के कारण लोगों ने इसकी शिकायत भी रेलवे अधिकारियों से की, तो उनसे सर्वर डाउन होने की बात सुनने को मिली। बिजली कटौती व सर्वर डाउन के चलते आरक्षण खिड़की भी बंद नजर आई। वहीं अधिकारियों का कहना कि सोमवार को घंटेभर तक सर्वर डाउन रहने से दिक्कत हुई थी।

शिक्षकों के परिश्रम से ही विद्यार्थी का होता विकास
श्रीकोलायत. शिक्षकों के परिश्रम से ही शिक्षार्थियों का भविष्य बनता है। जिससे सही अर्थाे में राष्ट्र का निर्माण होता है। उक्त उद्गार सहायक निदेशक शिक्षा विभाग अशोक शर्मा ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में कार्यक्रम में कहे। शालाप्रभारी भग्गाराम ढाल ने बताया कि छात्र अभिभावक शिक्षक संवाद कार्यक्रम में अधिवक्ता श्रीकृष्ण सींवर ने कहा कि शैक्षणिक उन्नयन के लिए सभी के समन्वित प्रयास जरूरी है। खण्ड प्रारम्भिक शिक्षाधिकारी मूलसिंह राठौड़ ने शाला एवं अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग व अच्छे वातावरण निर्माण के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गत दो सत्रों में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्रधानाचार्य विमल कुमार पंवार का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मदनलाल चौहान, उपसरपंच रामचन्द्र जाजड़ा, मांगीदास साध, उदाराम आचार्य, रतनसिंह राजपुरोहित, फौजीराम ओड, लक्ष्मी शर्मा, देवीलाल आदि ने विचार रखे।

बांटे प्रमाण पत्र
नोखा. सुरपुरा गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से शिविर में २६६ काश्तकारों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष अक्षय सिंह सिंजगुरू, कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी एमडी टाक, मनमोहन सिंह, नोखा कॉपरेटिव बैंक के व्यवस्थापक व कर्मचारियों ने काश्तकारों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग