4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पहुंचे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बीकानरे पहुँच चुके है। वे जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे।
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

rahul gandhi

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बीकानरे पहुँच चुके है। वे जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, बी.डी कल्ला और काजी निजामुद्दीन सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी बीकानेर में करीब सवा दो घंटे रहेंगे। इस बीच वे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में संकल्प महारैली को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए यहां राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हैं। राहुल दौरे को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों और सर्किलों को सजाया गया है। स्वागत के लिए होर्डिंग्स और बोर्ड भी जगह-जगह लगाए गए हैं।

यहां होगा स्वागत : नाल फाटक, गंगासिंह विवि के आगे, जाट धर्मशाला के पास, जवाहर पार्क, डूडी पेट्रोल पम्प के पास, पूगल फांटा, कोठारी अस्पताल, पंडित धर्मकांटा, पुलिस लाइन चौराहा, भुट्टों का चौराहा, गंगानगर सर्किल, आकाशवाणी सर्किल, दीनदयाल सर्किल, दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ढोला मारु, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, मेडिकल कालेज चौराहे सहित जगह-जगह राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग