16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: 25 बूथों पर 100 वोट भी प्राप्त नहीं कर सके भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी, देखें लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भले ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हजारों वोट प्राप्त किए हों, लेकिन कई बूथ ऐसे भी रहे, जहां भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकड़ा महज दो अंकों तक सिमट कर रह गया।

2 min read
Google source verification
home_voting.jpg

विमल छंगाणी
Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भले ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हजारों वोट प्राप्त किए हों, लेकिन कई बूथ ऐसे भी रहे, जहां भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकड़ा महज दो अंकों तक सिमट कर रह गया। इन बूथों पर भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशी को सौ वोट भी नहीं मिल सके। बीकानेर पूर्व एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 400 बूथों पर मतदान हुआ। इनमें से 25 बूथ ऐसे भी रहे हैं, जहां भाजपा अथवा कांग्रेस के प्रत्याशी को सौ से भी कम वोट प्राप्त हुए। इनमें 19 बूथों पर भाजपा प्रत्याशियों को और 6 बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले वोट का आंकड़ा सौ से कम रहा।

इतने बूथों पर सौ से कम वोट
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे जेठानन्द व्यास को 12, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला को 2 बूथ पर सौ से भी कम वोट प्राप्त हुए। इसी प्रकार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी को 7 और कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत को 4 बूथ पर सौ से भी कम वोट प्राप्त हुए।

इन बूथों पर रहे फिसड्डी
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र जेठानन्द व्यास- भाजपा

























































बूथ संख्याप्राप्त मत
2077
2266
2756
6878
6973
7036
7118
7620
7760
9553
9647
14314

डॉ.बी.डी.कल्ला- कांग्रेस

















बूथ संख्याप्राप्त मत
12167
12372

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र
सिद्धि कुमारी- भाजपा





































बूथ संख्याप्राप्त मत
2475
3185
3959
4784
12226
20188
20381

यह भी पढ़ें : जोधपुर विधानसभा क्षेत्र: सांसदों-विधायकों को नहीं भा रहा सरकारी बसों का सफर


यशपाल गहलोत- कांग्रेस

























बूथ संख्याप्राप्त मत
9837
11071
13863
18697

बीकानेर पूर्व- चार अंकों में वोट नहीं
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी ने किसी एक बूथ पर एक हजार अथवा इससे अधिक वोट प्राप्त नहीं किए हैं। एक बूथ पर प्राप्त किए गए मतों की संख्याा 999 से कम रही है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र - चार अंकों में प्राप्त वोट डॉ.बी डी कल्ला- कांग्रेस





















बूथ संख्या प्राप्त वोट
221025
1191004
1431010

भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास को किसी भी एक बूथ पर एक हजार अथवा इससे अधिक वोट प्राप्त नहीं हुए।