4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत ने साधे कई निशाने, बोले… मोदी के मंत्रियों की हालत खराब

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी नहीं आए बीकानेर  
2 min read
Google source verification
rajasthan cm ashok gehlot bikaner visit

गहलोत ने साधे कई निशाने, बोले... मोदी के मंत्रियों की हालत खराब

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कपिल मुनि के तपस्थल से चंद कदमों के फासले पर श्रीकोलायत कस्बे में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने करीब बीस मिनट के भाषण का अधिकतर हिस्सा मोदी पर निशाना साधने पर केन्द्रित रखा। प्रदेश में चुनावी समर पर इतना ही बोले कि मोदी के मंत्रियों की हालत खराब है। भाजपा ने सीआर चौधरी का टिकट काट दिया। चुनाव लड़ रहे मोदी के मंत्रियों की हालत खराब है। इसके माध्यम से उन्होंने बीकानेर से चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ खदु के पुत्र वैभव गहलोत के सामने चुनाव में उतरे भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पाली से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी और जयपुर ग्रामीण से चुनाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह पर भी निशाना साधा। उनके मंत्रियों के उपनाम लेकर बोलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाई और ठहाके लगाए।


मुख्यमंत्री गहलोत ने श्रीकोलायत से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री भंवरसिंह भाटी तथा बीकानेर पश्चिम से विधायक और मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की तरफ इशारा करते हुए जनता से कहा कि आपने इनको जिताया और सरकार में मंत्री बनाया। अब मंत्री पद पर असली मुहर आपके लोकसभा प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल को जिताने पर लगेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश पर राज कर रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार के सदस्यों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि के नाम लेकर उपलब्धियां और त्याग गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी मोबाइल-कम्प्यूटर लेकर आए। आज उसी मोबाइल से मोदी सेल्फी लेते हैं।

१७ मिनट में १४ बार मोदी
मुख्यमंत्री गहलोत ने मंचासीन नेताओं के नाम संबोधन के बाद दिए अपने १७ मिनट के भाषण में १४ बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया। केवल एक बार अमित शाह का नाम लिया। लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राहुल गांधी का एक-एक बार नाम लिया। भाषण में एक बार भी सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया।

उपमुख्यमंत्री नहीं, रघु शर्मा आए
कांग्रेस की ओर से जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का नाम भी प्रचारित किया गया, लेकिन पायलट व पांडे श्रीकोलायत की सभा में नहीं आए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री रघु शर्मा ही आए। गहलोत ने श्रीकोलायत के कपिल सरोवर स्थित कपिल मुनि मंदिर में धोक भी लगाई।

तपोस्थली पर लगाई धोक
गहलोत ने श्रीकोलायत पहुंचते ही सबसे पहले कपिल मुनि की तपोस्थली और कपिल सरोवर स्थित मंदिर में धोक लगाई। बाद में उन्होंने सभा में कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार श्रीकोलायत से कांग्रेस सरकार में मंत्री बनाया है। मंत्री भंवर सिंह भाटी कोई भी काम लेकर आएगा, तो वह रुकेगा नहीं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कोलायत के एक रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता किया।

इन्होंने भी रखे विचार
राज्य सरकार के मंत्री रघु शर्मा, भंवर ङ्क्षसह भाटी, डॉ. बीडी कल्ला, खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल, लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक कन्हैया लाल झंवर, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, यशपाल गहलोत, रेवंतराम पंवार, डॉ. तनवीर मालावत, गजेन्द्र सिंह सांखला, सुनीता गौड़, लक्ष्मण कड़वासरा आदि ने सम्बोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग