4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video – बीकानेर (प.): जोशी को जन्मदिन का तोहफा

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी के जन्मदिन पर तोहफा देते हुए उन्हें तीसरी बार बीकानेर पश्चिम विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election 2018

video - बीकानेर (प.): जोशी को जन्मदिन का तोहफा

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी के जन्मदिन पर तोहफा देते हुए उन्हें तीसरी बार बीकानेर पश्चिम विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने किसी अन्य पर भरोसा करने के बजाय एक बार फिर गोपाल जोशी पर ही भरोसा जताया है।राजनीति की लम्बी पारी खेलने वाले गोपाल जोशी अपने अनुभव से जातीय समीकरण को साधने में माहिर है। यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें तीसरी बार मौका दिया है। डॉ. जोशी के उम्रदराज होने के बाद इस बार भाजपा की ओर से नए चेहरे को मैदान में उतारने की कई अटकले लगती रही, लेकिन भाजपा ने इन सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए डॉ. जोशी के अनुभव को प्राथमिकता दी। जोशी ने पिछले दो चुनावों में कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. बी डी कल्ला को पटकनी देकर जीत हासिल की है। उम्रदराज होने के बावजूद डॉ. जोशी ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और उनका निराकरण भी करवाया। जोशी का मुकाबला किससे होगा यह कांग्रेस की सूची आने के बाद स्पष्ट होगा।


टिकट मिलते ही पहली बात

सबको साथ लेकर चलूंगा

प श्चिम विधानसभा के विकास को लेकर मैनें कभी भी भेदभाव नहीं रखा। यही कारण रहा कि जनता के अनुरूप विकास कार्य हुए। आमजन का भाजपा और मुझ पर विश्वास बना हुआ है। इस बार भी पार्टी ने जिस भावना के साथ मुझे क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर दिया है उसके अनुरूप क्षेत्र का विकास हो। यही प्रयास रहेगा। सबको साथ लेकर शहर का विकास हो यही मेरी इच्छा है।

प्रत्याशी का 'आधारÓ
आमदनी: व्यापार
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज पर करीब १७०० लाइक्स, ट्विटर पर भी सक्रिय
पहचान: व्यापार व राजनीति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा
अनुभव: करीब ६० साल से राजनीति में सक्रिय, तीन बार विधायक
विशेष: ईमानदार, निर्विवाद, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी
अक्सर कहां मिलते हैं: बीकानेर, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग