6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का अभियान शुरू

बीकानेर. जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा के महासम्पर्क अभियान शुरुआत की गई। यह अभियान ४ नवम्बर तक चलेगा। शहरी क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नागणेची मंदिर के दर्शन के बाद रानी बाजार मण्डल में अभियान शुरू किया। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan election - BJP  campaign

Rajasthan election - BJP campaign


बीकानेर. जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा के महासम्पर्क अभियान शुरुआत की गई। यह अभियान ४ नवम्बर तक चलेगा। शहरी क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नागणेची मंदिर के दर्शन के बाद रानी बाजार मण्डल में अभियान शुरू किया। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने लूणकरनसर क्षेत्र के काकड़वाला गांव में प्रचार सामग्री का वितरण कर अभियान शुरू किया। दुसाद ने बताया कि देहात की सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में महाअभियान शुरू हो गया है।

नेता अपने बूथों पर करेंगे जनसम्पर्क
शहरी क्षेत्र की दो विधानसभा क्षेत्र में बूथ महासंपर्क अभियान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, महापौर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष जनसपंर्क करेंगे। जनसम्पर्क में भाजपा की योजनाओं व उपलब्धियों का साहित्य भेंट
कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग