11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : 1100 दीपक रोशन कर दिया मतदान का संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत होली चौक प्रांगण में 'एक दीपक मतदान के नाम Ó कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
Voter awareness campaign

Voter awareness campaign

बीकानेर. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को होली चौक प्रांगण में 'एक दीपक मतदान के नाम Ó कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से द अंटेशन ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और क्षेत्रवासियों ने ११०० दीपक प्रज्वलित कर शतप्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस दौरान आमजन ने हस्ताक्षकर करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी का संकल्प लिया। कठपुतली शो हुआ और ईवीएम-वीपीपैट का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा ने आमजन से मतदान करने की अपील की। इससे पहले स्थानीय लोग भी कार्यक्रम स्थल पर दीपक लेकर पहुंचे। पारुल आचार्य और ज्योत्सना व्यास के नेतृत्व में कॉलेज छात्राओं ने रंगोली बनाई। स्वीप प्रकोष्ठ समिति के हरिशंकर आचार्य, प्रवीण टाक, ठाकुरदास स्वामी, सुरेन्द्र पारीक, मदन लाल सुथार आदि ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

कठपुतली शो से आमजन को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान सीओ सिटी पवन कुमार शर्मा, नयाशहर थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, निर्वाचन शाखा के किसन कुमार पुरोहित, श्रीवल्लभ जोशी, स्वीप कमेटी सदस्य गोपाल जोशी, पवन खत्री, द अटेंशन ग्रुप के शिवकुमार पुरोहित, संवाई सिंह, राजीव आचार्य, गौरव रंगा व आमजन मौजूद रहे।