5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : नोखा -‘कांग्रेस में ना ही भाजपा में जाएंगे झंवर’

नोखा. यहां पेट्रोल पम्प पर मंगलवार रात समर्थकों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहा कि अशोक गहलोत के बुलावे पर दिल्ली गए थे। वे ना कांग्रेस में जा रहे है और ना ही भाजपा में। उनके पिता कन्हैयालाल झंवर नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। बत्तीस घंटे की लगातार यात्रा कर लौटे है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan elections

नोखा -'कांग्रेस में ना ही भाजपा में जाएंगे झंवर'

नोखा. यहां पेट्रोल पम्प पर मंगलवार रात समर्थकों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहा कि अशोक गहलोत के बुलावे पर दिल्ली गए थे। वे ना कांग्रेस में जा रहे है और ना ही भाजपा में। उनके पिता कन्हैयालाल झंवर नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। बत्तीस घंटे की लगातार यात्रा कर लौटे है। बाद में पास खड़े कन्हैयालाल ने भी नोखा से विकास मंच के बैनर तले चुनाव लडऩे की बात दोहराई। इसी के साथ समर्थकों ने जिंदाबाज के नारे लगाकर घोषणा का स्वागत किया।

पहले भाजपा फिर कांग्रेस की अटकलें
कई दिनों से कन्हैयालाल झंवर के भाजपा और कांग्रेस में से किसी के पाले में जाने की अटकले लग रही थी। झंवर भी दिल्ली और जयपुर गए थे, जिससे इन बातों को बल मिला कि वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले है और फिर अशोक गहलोत से मुलाकात की बातें सामने आने लगी। परन्तु मंगलवार रात झंवर ने साफ कर दिया कि वह ना कांग्रेस में जा रहे है और ना ही भाजपा में।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग