5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : पूर्व मंत्री Devi Singh Bhati के पौत्र का ‘अनूठा’ विवाह, देखें कैसे हुआ Lock Down नियमों की पालन

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ( Devi Singh Bhati ) के पौत्र अंशुमान सिंह भाटी की शादी पूर्व विधायक जीवराज सिंह की पुत्री के साथ हुई। समारोह में लॉकडाउन नियमों की पालना की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
1_1.jpg

बीकानेर।

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ( Devi Singh Bhati ) के पौत्र एवं पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह भाटी ( Mahendra Singh Bhati ) के पुत्र अंशुमान सिंह भाटी ( Anshuman Singh Bhati ) की रविवार को शादी ( Marriage amidst Lock Down ) हुई। अंशुमान ने करीब दो दर्जन लोगों की उपस्थिति में शादी की। गजनेर रोड स्थित हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट के पास कस्तूरी निवास में हुए शादी समारोह में लॉकडाउन नियमों की पालना की गई। अंशुमान सिंह सुनहरे रंग की शेरवानी और मुंह पर मास्क लगाए नजर आए। अंशुमान की शादी पूर्व विधायक जीवराज सिंह की पुत्री के साथ हुई।

समारोह में भाटी के एक रिश्तेदार ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीकानेर में राजपूत समाज में सबसे बड़ी बारात ले जाने का रेकॉड देवीसिंह भाटी के नाम है। वे अपने पुत्र महेन्द्र सिंह की बारात में सर्वाधिक लोग लेकर गए थे, जो आज भी लोगों को याद है। ठीक इसके विपरीत अंशुमान सिंह की शादी में संख्या बहुत ही सीमित रही।


भाटी ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि अंशुमान की शादी कुछ माह पूर्व होनी थी, लेकिन उनकी पुत्री के ससुर का निधन होने के कारण इस मांगलिक कार्य को टालना पड़ा। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। अंशुमान की सगाई में भाटी परिवार द्वारा एक रुपया और नारियल लेना भी बीकानेर और आस-पास के जिलों में चर्चा का विषय रहा।