21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज थमे रहेंगे रोडवेज बसों के पहिये, जानिए क्या है कारण

राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज बसों के पहिए थम जाएंगे।

2 min read
Google source verification
rajasthan roadways

rajasthan roadways

बीकानेर . राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज बसों के पहिए थम जाएंगे। बीकानेर आगार के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे और यहां से कोई बस नहीं चलेगी। कर्मचारियों ने 13 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने से दो दिनों की हड़ताल का आह्वान किया हुआ है। ***** जाम हड़ताल रहने से बीकानेर आगार को एक दिन में 15 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। यात्रियों को भी बस नहीं चलने से परेशानी उठानी पड़ेगी।

128 बसों का संचालन : बीकानेर आगार से रोजाना 128 बसें चलती हैं। इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल है। संयुक्त मोर्चा ने 25 व 26 जुलाई को प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर मंगलवार मध्यरात्रि 12 बाद शुरू हो जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि एक भी बस को आगार से निकलने नहीं देंगे। इसके लिए मंगलवार को सभी चालकों, परिचालकों से सम्पर्क कर हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया गया।

काम नहीं, तो दाम नहीं : आगार प्रबंधक इंदिरा गोदारा ने बताया कि मुख्यालय ने काम नहीं तो दाम नहीं के निर्देश दिए हैं। जो भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेगा, उसे उस दिन का वेतन नहीं मिलेगा। मोर्चा ने कहा कि हड़ताल में एटक, इंटक, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन, कल्याण समिति व बीजेएमएम यूनियन से जुड़े कार्मिक शामिल होंगे। बीएमएस इसमें शामिल नहीं होगा।

धरना रहा जारी : रोडवेज कर्मचारियों का केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के गिरधरीलाल ने कहा कि रोडवेज कर्मचाररियों के हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हड़ताल से यात्रियों को परेशानी होगी, लेकिन कर्मचारियों के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

सुबह फुहारें, दोपहर में तपिश व उमस

बीकानेर. अंचल में मंगलवार को पूरे दिन बादलवाही रही। सुबह से बादलों ने शहर की तरफ रुख किया लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर के कुछ स्थानों पर बारिश की फुहारें हुई। इससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहरवासियों को तपिश व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर में लोगों को तपिश व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शाम को फिर से बादलों ने शहर की तरफ रुख किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान ३३.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान २७.६ डिग्री सेल्सियस रहा।