13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: 5873 पदों के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी

राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) के तहत कट ऑफ माक्र्स शनिवार को जारी किए गए।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Third Grade Teacher

Third Grade Teacher

बीकानेर। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र (नोन टीएसपी एरिया) के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के वर्गवार कट ऑफ माक्र्स शनिवार को जारी किए गए।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पीसी किशन ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञापित पदों की संख्या तक अभ्यर्थियों की ओर से ऑन लाइन भरे गए आरटीईटी 2011/आरटीईटी 2012/आरईईटी 2015 के अधिकतम प्राप्तांक प्रतिशत का 70 प्रतिशत एवं स्नातक परीक्षा के कुल प्राप्तांक प्रतिशत का 30 प्रतिशत लेकर कुल 100 प्रतिशत के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए वर्गवार कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं। जो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: लो फ्लोर बस ड्राइवर ने यात्रियों से की जमकर गाली गलौज, महिलाएं हुई शर्मसार, देखें वीडियो

निदेशक ने बताया कि द्वितीय स्तर पर हिन्दी विषय में 100 पदों के लिए, अंग्रेजी में 4 हजार 768 पदों, विज्ञान/गणित में 927 पदों पर, विशेष शिक्षक के 78 सहित कुल 5 हजार 873 पदों के लिए कट ऑफ माक्र्स जारी किए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची व जिला आवंटन की सूची अलग से विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह परिणाम उच्च न्यायालय जोधपुरजयपुर में विभिन्न विषयक लम्बित प्रकरणों के अंतिम निर्णय और राज्य सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अनुसार रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में उपचुनाव: मामूली विवाद को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमी युगल ने खुद को रस्सी बांध लगाई नहर में छलांग, सुसाइड में हुआ यह हैरान करने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें: JLF 2018: कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन के साथ आतंक का खत्मा मानना बड़ी भूल: पीटर बर्गिन

यह भी पढ़ें: राजस्थान का बहुचर्चित ‘सोना कांड’: 53 साल पहले जब्त 240 किलो सोना, छुड़ाने को देने होंगे 11 करोड़

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग