4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के प्रयास होंगे – प्रो. शर्मा

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बाल्यावस्था से किशोरावस्था में प्रवेश कर गया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Veterinary and Animal Sciences University

Rajasthan Veterinary and Animal Sciences University

बीकानेर. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बाल्यावस्था से किशोरावस्था में प्रवेश कर गया है। ऐसे में इस विवि को संस्कार अर्थात नीतियों के बतौर सुदृढ़ करने की जरूरत है। यह बात गुरुवार को नए कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने एक समारोह में कार्यभार ग्रहण करने के बाद कही। वहीं कार्य निवृत्त कुलपति प्रो. बीआर छींपा ने कहा कि वेटरनरी विवि सुदृढ़ है। टीम अच्छी है।
राजुवास फैकल्टी क्लब की ओर आयोजित समारोह में प्रो. शर्मा ने कहा कि वे विवि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जनता के उपयोगी अनुसंधान कार्यों को प्राथमिकता में रखेंगे।

राज्य के प्रत्येक जिले में वेटरनरी विवि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्रों, पशुधन अनुसंधान केन्द्रों का सुद्दढ़ीकरण और विस्तार कर पशुपालन को अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगे। स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। अधिष्ठाता प्रो. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि विकास के लिए टीम राजुवास संकल्पबद्ध है। फैकल्टी क्लब की ओर से राजुवास के वर्तमान व निवर्तमान कुलपतियों का अभिनंदन किया गया।

बीएसटीसी कॉलेज परिवर्तन के लिए आवेदन २० सितंबर तक
बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा डीईएलईडी (बीएसटीसी) द्वितीय वर्ष के अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान परिवर्तन/स्थानांतरण के लिए आवेदन २० सितंबर तक कर सकते हैं। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में विशेष परिस्थितियों में केवल महिला एवं विकलांग प्रशिक्षणार्थियों के साथ विशेष परिस्थिति में भी स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा।

आवेदनकर्ता प्रशिक्षणार्थी डीईएलईडी प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। स्थानांतरण के लिए इच्छित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में डीईएलईडी द्वितीय वर्ष में सीट रिक्त होनी चाहिए। आवेदनकर्ता प्रशिक्षणार्थी जिस शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा जिस नवीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में स्थानांतरण चाहता है, दोनों संस्थाओं में शुल्क जमा करवाने की सहमति हो, यदि किसी एक ही रिक्त स्थान पर दो या दो से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त होते हैं तो उस प्रशिक्षणार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी जिसने आवेदन पहले किया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग