5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में धमाका, टोही विमान के परखच्चे उड़े, भारतीय सीमा में सुनाई दी धमाके की आवाज

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घड़साना के शामकी गांव के पास सुबह पौने बारह बजे सीमा पार जोरदार धमाका हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
sahid

दिनेश स्वामी/बीकानेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घड़साना के शामकी गांव के पास सुबह पौने बारह बजे सीमा पार जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तान में करीब 3 किलोमीटर अंदर धुआं उठता नजर आया। बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ने वॉचिंग टॉवर से इसे देखने के बाद अधिकारियों को सूचना दी।

इसके बाद सूरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुई। हालांकि बाद में यह भी बात सामने आई कि धमाका पाक के टोही विमान यूएवी (अन मेन्ड एयर व्हीकल) के क्रेस होने से हुआ। धमाके की आवाज भारतीय सीमा में काफी अंदर तक सुनाई दी, जो विस्फोटक के फटने जैसी है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक सुबह 11.45 बजे पाकिस्तान के फोर्ट अब्बास क्षेत्र में टोही विमान में विस्फोट होने का धमाका हुआ। जो पाकिस्तानी सीमा में करीब 3-4 पांच किलोमीटर पीछे गिरा होने का अनुमान है।

हालांकि पाक मीडिया रिपोर्टस में टोही विमान को भारत की ओर से एयर स्ट्राइक कर मार गिराने के दावे किए गए है। परन्तु भारतीय वायु सेना ने अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

बॉर्डर की रैकी करने की आशंका
पाकिस्तानी टोही विमान पाकिस्तानी सीमा में लेकिन हवाई सीमा का उल्लंघन कर भारतीय सीमा की रैकी करता बताया जा रहा है।

जो बाद में विस्फोट के साथ पाकिस्तानी सीमा में गिरा। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी गाडि़यों से इस टोही विमान का मलबा गिरने के स्थान पर पहुंचते देखे गए है।

गौरतलब है कि पुलवामा अटैक के जवाब में भारतीय वायसेना के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने गुजरात के कच्छ में ड्रोन भेजा था। 25 फरवरी को गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर भारतीय जवान ने पाकिस्तान की कोशिश को नाकामयाब करते हुए ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन का मलबा कच्छ के अब्दासा तालुका के ननघाटाद गांव के पास दिखा है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग