4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में आज, जल एवं उर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर. गणतंत्र दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह सुबह नौ बजे डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जल एवं उर्जा मंत्री डाॅ.बुलाकी दास कल्ला होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
republic day programme in bikaner

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में आज, जल एवं उर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर. गणतंत्र दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह सुबह नौ बजे डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जल एवं उर्जा मंत्री डाॅ.बुलाकी दास कल्ला होंगे। शनिवार को ही शाम चार बजे फोर्ट स्कूल मैदान में स्काउट गाइड रैली का आयोजन होगा। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि मुख्य अतिथि डाॅ.कल्ला ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। मार्च पास्ट के बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षा, साहित्य एवं खेलकूद आदि क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम, भारतीयम, योग प्रदर्शन किया जाएगा। विशेष बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ सामूहिक गीत एवं नृत्य का आयोजन होगा। विभिन्न विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्काउट गाइड रैली का आयोजन फोर्ट स्कूल मैदान में स्थानीय स्काउट संघ व जिला प्रशासन के तत्वावधान में होगा। रैली में स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल, रोवर व रैंजर शामिल होंगे। स्काउट के साहसिक गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग