4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

बालिका स्नेही ग्राम पंचायत बनाने की पहल
2 min read
Google source verification
Resolved to stop child marriage

Resolved to stop child marriage

श्रीकोलायत. उरमूल सीमांत समितिए बज्जू एवं प्लान इण्डिया के तत्वावधान में शनिवार को नांदड़ा ग्राम पंचायत को बालिका स्नेही ग्राम पंचायत बनाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दिलीप कुमार ने की।

इसमें उरमूल संस्थान के परियोजना निदेशक अंचल कुमार यादव व सुनील लहरी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रसाद हर्ष, शिक्षक भगवानाराम, महिला स्टाफ अंजू स्वामी, शाला प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष रामेश्वरलाल ज्याणी, पूर्व वार्ड पंच सोहन सिंह और कार्यक्र्रम समन्वयक विक्रम सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर जेंडर आधारित भेदभाव नहीं करने व बालिका स्नेही ग्राम पंचायत बनाने की पहल की।

इसके बाद न तो बाल विवाह करेंगे और न ही होने देंगे का संकल्प लिया। परियोजना निदेशक यादव ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि बालक बालिकाओं में भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा समानता का अवसर दिया जाए। बालिका शिक्षा जरूरी है। हमें मिलकर प्रयास करना है कि गर्भपात, कन्या भू्रण हत्या आदि को जड़ से खत्म करना है।

लहरी ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताया तथा बाल विवाह मुक्त करने का आह्वान किया।संस्था की कार्यकर्ता अन्नपूर्णा ने बताया कि किशोरियों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तब ही किशोरियां आगे बढ पाएंगी। कार्यक्रम में सुरजाराम, फकरूदीन, भीखाराम, सुषमा आदि ने विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बालिकाओं को भी मिले समान अवसर

बज्जू. उरमूल सीमांत समिति व प्लान इण्डिया के तत्वावधान में बज्जू परिसर में शुक्रवार देर शाम को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व बालिकाओं ने सशक्तिकरण के अनुभव साझा किए। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार के साथ स्वच्छता के प्रति दृढ़ता की बात कही।

उरमूल सीमांत के सचिव हरबंस सिंह व परियोजना निदेशक अंचल कुमार यादव, संयुक्त सचिव सुनील लहरी ने महिलाओं व बालिकाओं को अपने गांव को बाल विवाह मुक्त करने व बालिका सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। महारानी सुदर्शना महाविद्यालय की सेवानिवृत्त व्याख्याता सुशीला ओझा, स्वास्थ्य समन्वयक निशा चौहान ने भी जानकारी दी। संस्था के साथ मार्गदर्शक के रूप में बोर्ड कमेटी की सदस्य धापू दादी, समदा बाई, पारू बाई, तारी बाई ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा शर्मा व मनप्रीत कौर ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग