17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीको की ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी खाली जमीन पर ही कर लिया कब्जा

विभागीय अनदेखी के चलते राज्य सरकार तक पहुंचा मामला
less than 1 minute read
Google source verification
रीको की ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी खाली जमीन पर ही कर लिया कब्जा

रीको की ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी खाली जमीन पर ही कर लिया कब्जा

लूणकरनसर में रीको औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण व प्रकृति संतुलन के उद्देश्य से आरक्षित की गई करोड़ों की खाली भूमि पर भूमाफिया ने अतिक्रमण कर लिया है। अरसे से पक्की दीवारें बनाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर विभागीय अधिकारी अनभिज्ञता जताने से उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं करने से मामला हाल ही में राज्य सरकार तक पहुंच गया है।


गौरतलब है कि लूणकरनसर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी तादाद में मीलें संचालित हो रही है तथा रीको के पश्चिम क्षेत्र में पर्यावरण की दृष्टि से ग्रीन-बेल्ट के लिए कई बीघा में क्षेत्र में खाली भूमि आरक्षित की हुई है, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते सार-संभाल के अभाव में भूमाफिया लोगों ने इस ग्रीन-बेल्ट की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर दीवार व कांटेदार तार-पट्टी कर अतिक्रमण कर लिया है। इस जमीन पर बड़ी मात्रा में लकडिय़ां भर रखी है।

नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
लूणकरनसर रीको औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण को लेकर ग्रीन-बेल्ट की आरक्षित भूमि है, लेकिन अतिक्रमण को लेकर जानकारी में नहीं है। इसको लेकर विभाग के अभियंता को मौके पर भिजवाकर वस्तुस्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके बाद में अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक, बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग