4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे को देख कांप उठा कलेजा, युवक की सांसों पर लगा ब्रेक

हादसे को देख कांप उठा कलेजा, युवक की सांसों पर लगा ब्रेक
2 min read
Google source verification
Road Accident

बीकानेर। तेज रफ्तार पिकअप एक बार फिर रविवार को बाइक सवार युवक पर काल बनकर टूट पड़ी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, बीछवाल थाना क्षेत्र में रविवार को बेकाबू हुई पिकअप की टक्कर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक काल का ग्रास बन गया। साथ ही दो-तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण हादसे का शिकार हुआ युवक

बीछवाल थाना क्षेत्र में कानासर चौराह के निकट एक पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की सांसे थम गई जबकि, दो-तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करणी नगर निवासी अमरीन्द्रसिंह जटसिख, अमरपाल, रमेश, किशन सिंह व पुष्पेन्द्र नामक युवक शोभासर रोड पर एक होटल से खाना खाकर अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से बीकानेर के लिए रवाना हुए, इस दौरान कानासर चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार अमरपाल व अन्य नीचे गिर गए। हादसा इतना तेज था कि अमरपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें आने से बच नहीं पाया। हादसे में दो-तीन अन्य साथी भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। घायलों का पीबीएम में उपचार चल रहा है।

चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

हादसे के बाद अमरीन्द्रसिंह ने पुलिस थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। सड़क हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन बेगुनाहों की जान ले रहे हैं। लेकिन दुर्घटनाओं में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग