4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर,आज भी नहीं करेंगे काम

थमे रहे बसों के पहिए, यात्री परेशान.बीकानेर आगार को 15 लाख के राजस्व का नुकसान
2 min read
Google source verification
Roadway staff strike

रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर,आज भी नहीं करेंगे काम

थमे रहे बसों के पहिए, यात्री परेशान.बीकानेर आगार को 15 लाख के राजस्व का नुकसान

बीकानेर. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हुई। इस दौरान रोडवेज बसों के पहिये थमे रहे। बीकानेर आगार से एक भी बस नहीं चली। सभी बसें वर्कशॉप में ही खड़ी रही। हड़ताल गुरुवार को भी रहेगी। मंत्रालिक कार्मिक भी हड़ताल में शामिल रहे। रोडवेज कार्मिकों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर चक्काजाम किया हैं। इसमें बीएमएस को छोड़ सभी कर्मचारी संगठन शामिल हैं। बीकानेर आगार को हड़ताल से एक दिन में 15 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। बसें नहीं चलने से आसपास गांवों में जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग जानकारी के अभाव में बस स्टैण्ड पहुंच गए, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। बीकानेर आगार से 128 बसें रोजाना चलती है।

READ MORE :ट्रकों की हड़ताल से ढाई करोड़ का कारोबार प्रभावित

बस स्टैण्ड पर सन्नाटा
केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर बुधवार को सन्नाटा रहा। हड़ताली कार्मिकों किसी बस को नहीं चलने दिया। संयुक्त मोर्चा के सदस्य वर्कशॉप के प्रवेशद्वार पर धरना देकर बैठ गए। मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी मंगलवार रात को बस स्टैण्ड परिसर में ही रहे, बुधवार सुबह भोजन भी वहीं किया। बुकिंग खिड़की, पूछताछ केन्द्र, लेखा विभाग बंद रहे। प्रबंधन स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर रहे। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि 40-45 कर्मचारियों ने उपस्थित दर्ज कराई है, लेकिन बसें नहीं चली।


सरकार ने नहीं ली सुध

मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के गिरधारीलाल ने बताया कि दस जुलाई को राज्य सरकार को नोटिस दिया गया था। इसमें कहा गया था कि 13 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान संगठन के ओमप्रकाश गोदारा, सलीम खान, जाहिद हुसैन, जगतपाल, महावीर सिंह, तेजपाल, किशन ङ्क्षसह चौहान, अब्दुल रहमान कोहरी आदि ने विचार रखे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग