4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोडवेज कार्मिकों ने लगाया धरना

bikaner news- राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर गुरूवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर धरना लगाया गया। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री सहित सबंधित मंत्री व अधिकारियों व रोडवेज प्रशासन को पिछले दिनों दिए ज्ञापन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Roadways workers protest in bikaner

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोडवेज कार्मिकों ने लगाया धरना

बीकानेर. राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर गुरूवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर धरना लगाया गया। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री सहित सबंधित मंत्री व अधिकारियों व रोडवेज प्रशासन को पिछले दिनों दिए ज्ञापन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।संयुक्त मोर्चे के गिरधारीलाल ने बताया कि सरकार को दिए गए ज्ञापन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


धरने में स्थानीय रोडवेज कर्मचारी यूनियनों एटक, एसोसिएशन, सीटू, इंटक के अध्यक्ष व सचिव रामेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश गोदारा, साबिर मोहम्मद, विक्रम सिंह राठौड, गिरधारीलाल, जगतपाल धतरवाल, हनुमंत मेहरा, मोहर सिंह, मुन्नीलाल डेलू, उम्मेद सिंह राठौड, सलीम भुट्टो, लाल मोहम्मद आदि ने धरने को संबोधित किया।


राजस्थान कर्मचारी महासंघ के अविनाश व्यास, जयकिशन पारीक, सीटू ट्रेड यूनियन के अंजनी शर्मा, मूलचंद खत्री एवं जिला एटक के अब्दुलरहमान कोहरी ने भी धरने को संबोधित किया। शुक्रवार को भी धरना लगाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग