4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों की लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कोलायत से नोखा आ रहे व्यापारी से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने बुधवार को साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
robbery case: three accused arrested

robbery case: three accused arrested


नोखा. कोलायत से नोखा आ रहे व्यापारी से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने बुधवार को साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नोखा एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में रामसर निवासी सुरजाराम जाट, कोलायत के उपरला बास निवासी अशोक ब्राह्मण और अक्कासर निवासी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया गया है। लूट के षड्यंत्र में शामिल टैक्सी चालक अशोक को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

एक की गिरफ्तारी शेष
एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट मेें पेश कर रिमांड पर लाएगी। पुलिस को अभी लूटे रुपए बरामद नहीं हुए है। एसएचओ शर्मा ने बताया कि व्यापारी से लूट करने के मामले में आरोपियों ने ८-१० दिन पहले पूरी योजना बनाई थी। उसी के मुताबिक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया

यह था मामला
नोखा क्षेत्र में देसलसर के पास दो जुलाई को बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने व्यापारी श्रीराम ब्राह्मण की आंखों में मिर्च डालकर लोडिंग टैक्सी में रखा ५.५० लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। इस दौरान एक बदमाश टैक्सी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर पार हो गया था। वहीं दूसरा बदमाश पिस्तौल दिखाकर टैक्सी में सवार हो गया और बाद में चालक अशोक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गाड़ी को चलाने की बात कही। करीब चार किमी आगे जाने के बाद वह गाड़ी से उतर कर भाग गया और पिस्तौल गाड़ी में ही छोड़ गया। इस दौरान व्यापारी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था, ताकि पुलिस को सूचना नहीं दी जा सके। बाद में व्यापारी श्रीराम ने पुलिस को सूचना दी और नोखा एसएचओ मनोज शर्मा मौके पर पहुंचकर वारदात के साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने रास्ते में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। शाम को एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल नोखा थाने पहुंचे और टीम गठित की। पुलिस टीम ने दो दिन के दौरान कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ की तो आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग