
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एजूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्टÓ सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें आरबीएसइ व सीबीएसई की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पत्रिका इन एजूकेशन की ओर से सम्मान किया जाएगा।
जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले शानदार समारोह में वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाली संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। योग्य विद्यार्थी अपना आवेदन सोमवार शाम सात बजे तक गजनेर रोड स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय में कर सकते हैं। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नकद पुरस्कार मिलेंगे
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि
इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बीकाजी ग्रुप, महावीर रांका चेयरमैन यूआईटी, जुगल राठी अध्यक्ष बालकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, बंसल ड्रेसेज रहेंगे।
लॉयंस क्लब यूनिवर्सल का आगाज
बीकानेर . लॉयन्स क्लब उड़ान ने बीकानेर में लॉयंस क्लब बीकानेर यूनिवर्सल की स्थापना कर उमेश थानवी को क्लब चार्टर अध्यक्ष बनाया है। इक्कीस नए सदस्यों के साथ क्लब की स्थापना की गई है। डॉक्टर विजयलक्ष्मी व्यास ने बताया कि नया क्लब सेवा गतिविधियों की शुरुआत एक जुलाई को रक्तदान शिविर से करेगा। जोन चेयरपर्सन अर्चना थानवी की उपस्थिति में हुई बैठक में नवगठित क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
क्लब यूनिवर्सल में इन्द्रकुमार चांडक सचिव, रविंदर जोशी कोषाध्यक्ष, ऋषिराज थानवी, डॉक्टर अबरार पंवार उपाध्यक्ष, मनमोहन व्यास सह सचिव, मनोज भोजक सह कोषाध्यक्ष, रवि पारिक, घनश्याम आचार्य को टैमर नियुक्त किया गया है। मेम्बरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन अजय कुमार व्यास को मनोनीत किया गया गया।
Published on:
01 Jul 2018 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
