
Sanitary pad machine
बीकानेर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से बालिका स्कूलों, कॉलेजों, शौचालयों और अस्पतालों में सैनेटरी पैड मशीनें लगाई जा रही हैं। एचएलएल लाइफ केयर की ओर से शहर में अब तक ४७ स्थानों पर मशीनें लगाई जा चुकी है। चार और स्थानों पर ये मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों से बालिकाएं और महिलाएं लाभान्वित होगी।
इन मशीनों के माध्यम से बालिकाएं और महिलाएं दस रुपए का सिक्का डालकर तीन सैनेटरी पैड ले सकेंगी। वहीं दो स्थानों पर इंसीनेटर मशीने लगाई गई है। निगम प्रत्येक मशीन पर ६५ रुपए खर्च कर रहा है। संबंधित कम्पनी तीन वर्षों तक इन मशीनों का ऑपरेशन एवं मेंटिनेंस देखेगी।
इन स्थानों पर लगी मशीने
निगम में स्वच्छ भारत मिशन शाखा के प्रभारी उपेन्द्र मीणा ने बताया कि बालिका विद्यालयों सहित कॉलेज और गल्र्स हॉस्टल, जिला अस्पताल, शहरी डिस्पेंसरियां, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, ईएनटी अस्पताल और चार सार्वजनिक शौचालयों में अब तक ४७ मशीनें लगाई जा चुकी हैं।
सौ फीसदी हाइजीनिक
एचएलएल लाइफ केयर के राजस्थान फ्रेंचाइजी वेन्डश्योर के अनिल शर्मा ने बताया कि मशीन से दस रुपए में सैनेटरी पैड का एक पैकेट मिलेगा। इसमें तीन पैड होंगे। शर्मा ने बताया कि मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पैड सौ फीसदी हाइजीनिक और नेचुरल हैं।
अध्यक्ष पद की दावेदारी आज पेश कर सकेंगे
बीकानेर. बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष पद को लेकर उम्मीदवार बुधवार को दावेदारी पेश कर सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं लक्ष्मीनारायण जुनेजा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष पद को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को सूचियों को चस्पा किया गया था, जिसमें भूल या अशुद्धि को लेकर सुधार किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 10 से २ बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे।
Published on:
04 Jul 2018 12:21 pm
